Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूल्हे के पिता समेत 6 बारातियों की मौत:हापुड़ में बस को टक्कर मारकर उसी पर पलटा ट्रक; 3 दिन बाद बेटी की शादी थी

    10 hours ago

    2

    0

    यूपी के हापुड़ में रविवार देर रात 1.30 बजे बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 बारातियों समेत 6 की मौके पर मौत हो गई। 7 गंभीर हैं। बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। बस में कुल 13 बाराती थे। बाकी दूसरी कारों से पीछे आ रहे थे। शादी के बाद वापस लौटते वक्त बस रोड किनारे खड़ी थी। रास्ता काफी सकरा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रोड की ढलान पर पहले बस पलटी, फिर बेकाबू ट्रक भी उस पर पलट गया। भारी भरकम ट्रक के पलटने पर बस पिचक गई। बस की छत उखड़कर अलग हो गई। बाराती अंदर दब गए। चीख-पुकार मच गई। पीछे आ रहे बारातियों ने पुलिस को सूचना दी। बस के शीशे तोड़कर कुछ लोगों को बाहर निकाला गया। कुछ बाराती इस कदर फंस गए थे कि गाड़ी को गैस कटर से काटकर उनको रेस्क्यू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा हापुड़ जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर धौलाना थाने में धौलाना-गुलावठी रोड पर हुआ। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया- शादी समारोह से लौट रही यात्रियों से भरी एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा तेज रफ्तार और अंधेरे की वजह से हुआ। ट्रक ड्राइवर की भी मौत हो गई। हादसे की तस्वीरें देखिए… टक्कर लगी तो बस के शीशे टूटे, मैं खुद-ब-खुद उछल कर बाहर आ गया बस में सवार नदीम ने बताया- बस रुकी हुई थी। मैं ड्राइवर के बगल में कंडक्टर सीट पर बैठा था। रात में करीब 12:35 बजे जैसे ही ट्रक ने टक्कर मारी, बस के सभी शीशे एक झटके में टूट कर चूर-चूर हो गए। मैं खुद-ब-खुद बस से उछल कर बाहर आ गिरा। सिर पर गहरी चोट आई, पर मेरी जान बच गई। मैं बेहोश हो गया। होश आया तो देखा पूरा ट्रक, बस पर पलटा हुआ था। मेरे परिवार के लोग बीच में दबे चिल्ला रहे थे। तब तक पीछे से अन्य बाराती आ चुके थे। खड़ी बस को मारी टक्कर, मरने वाले सभी रिश्तेदार प्रत्यक्षदर्शी चांद कुरैशी ने बताया- मैं भी बारात के साथ था। पर बस के पीछे दूसरी कार से लौट रहा था। बाकी बारातियों की बस रास्ते में खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक बस पर ही पलट गया। मरने वाले सभी मेरे रिश्तेदार थे। 4 दिन बाद बेटी की भी शादी गाजियाबाद के वेवसिटी थाना क्षेत्र के डासना निवासी दूल्हे जाहिद ने बताया- मेरी बारात बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। लौटते समय हापुड़ में बारात की बस और ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में 6 की मौत हो गई। 7 लोग घायल हैं। मरने वालों में मेरे पिता यूनुस (50) पुत्र कदीर भी शामिल हैं। 4 दिन बाद 17 अप्रैल को जाहिद की बहन नगमा की भी शादी तय है। डासना के पूर्व पालिका अध्यक्ष पति आरिफ अली ने बताया- मरने वालों में दूल्हे के पिता यूनुस के अलावा युसूफ (55) पुत्र बशीर, अख्तर उर्फ बबलू (40) पुत्र हामिद, सोनू (25) पुत्र जहीर, मुन्ना (60) पुत्र मेहरबान और बस के चालक हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी अशोक (48) पुत्र रतिराम गिरी शामिल हैं। घायलों की पहचान नदीम (32) पुत्र इलियास, नईम (32) पुत्र यासीन, जुनैद (24) पुत्र शाहिद, अय्यूब (45) पुत्र साबुद्दीन, हसरत (45) पुत्र अशफाक, हबीब ( 45) पुत्र समसू और सिराजुद्दीन (55) पुत्र ननवा के रूप में हुई है। घायलों का पिलखुवा स्थित रामा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से इलाज चल रहा है। सभी घायल और मृतक गाजियाबाद के डासना के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी धौलाना अवनीश शर्मा ने बताया- घायलों को पहले धौलाना सीएचसी ले जाया गया। वहां से कुछ को रामा मेडिकल कॉलेज और बाकी को जीएस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ऊपर गाड़ियां चलेंगी, नीचे जानवर निकलेंगे:135KM यूपी से गुजरेगा, 6 घंटे का सफर 3 घंटे में पूरा होगा पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन करेंगे। इसकी सबसे खास बात यह है कि शुरुआत के 18 किलोमीटर तक कोई टोल नहीं देना होगा। 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का करीब 135 किलोमीटर (64%) हिस्सा यूपी से होकर गुजरता है। इसी वजह से ये जितना फायदेमंद उत्तराखंड के लिए है, उतना ही यूपी के लिए भी है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा- फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़:पुलिस की गाड़ी पलटी, पथराव; कई थानों की फोर्स तैनात, आंसू गैस के गोले दागे
    Next Article
    वृंदावन हादसा-नाव पर ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली:युवती का शव भी उतराकर बाहर आया; अब तक 15 की मौत, एक लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment