Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठेल न हटाने पर कार चालक ने विक्रेता को पीटा:इलाज के दौरान हुई मौत,फरार आरोपी की तलाश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के एमएम गेट के सिंधी बाजार में 17 अप्रैल को ठेल साइड करने को लेकर विवाद हो गया। कार चालक ने साबुन कटरा निवासी 34 वर्षीय ठेल विक्रेता संजय की बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर घायल संजय की अस्पताल में मौत हो गई। संजय गुटखा-सिगरेट की ठेल लगाता था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपी की तलाश जारी है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। घटना 17 अप्रैल की रात की है। साबुन कटरा, एमएम गेट निवासी सोन देवी ने बताया कि पति पप्पू की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। इकलौता बेटा संजय (34) था। वह दिल्ली में काम करता था। संजय 17 नवंबर को अपनी मौसेरी बहन की शादी में आगरा आया था। उनकी तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली नहीं गया। वह सिंधी बाजार में ही ठेल लगाने लगा। पान मसाला, नमकीन आदि बेचता था। उन्होंने बताया कि वह घटना वाले दिन बेटे को दोपहर में खाना देकर आई थीं। रात में 11 बजे के बाद भी वो घर नहीं आया। इस पर चिंता हुई। वह बहन सुनीता के साथ बाजार पहुंचीं। वहां पर बेटा संजय गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा मिला। उसकी ठेल भी पलटी हुई थी। उन्होंने उसे उठाया और एसएन इमरजेंसी लेकर गईं। उसे उपचार दिया गया। सुधार होने पर घड़ी वाली बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। 19 अप्रैल की दोपहर में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बेटे के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस से शिकायत की। उन्होंने दुकानदारों से पता किया तो बताया गया कि शाम को एक कार चालक आया था। वह बेटे से ठेल हटाकर दूसरी तरफ करने की कह रहा था। मगर बेटे ने मना किया, इस पर विवाद हो गया। चालक ने बेटे को बेरहमी से पीटा और ठेल पलटने के बाद भाग गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में एक्सप्रेस-वे पर नाइट्रोजन गैस लीक:दो ट्रकों की टक्कर के बाद हादसा, फायर टीमों ने संभाला मोर्चा
    Next Article
    बुलंदशहर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार:40 साल से अवैध रूप से रह रहा था, फर्जी आधार कार्ड- ड्राइविंग लाइसेंस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment