Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोगुना प्रॉफिट का झांसा देकर युवक से 46.71 लाख ठगे:अज्ञात कॉलर ने व्हाट्सऐप पर किया संपर्क, इन्वेस्टमेंट के नाम पर ऐंठे रुपए

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में साइबर ठगों ने एक युवक को इन्वेस्टमेंट में मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर 46.71 लाख रुपए ठग लिए। जालसाजों ने युवक से व्हाट्सऐप कॉल के जरिए संपर्क किया। इसके बाद अपनी बातों में फंसा कर ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है। इन्द्रपुरी कॉलोनी, चरन भट्टा रोड पीजीआई निवासी स्वपनिल मिश्रा ने बताया कि उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट बताते हुए कम समय में अच्छा रिटर्न दिलाने का भरोसा दिया। झांसे में आकर स्वपनिल ने अलग-अलग तारीखों में कई बार में 46.71 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलते ही संपर्क खत्म किया ठगों ने इन्वेस्टमेंट पर 50 लाख 40 हजार रुपए रिटर्न देने का वादा किया था, लेकिन पैसे लेने के बाद संपर्क बंद कर दिया। जब पीड़ित ने दिए गए नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की तो सभी नंबर बंद मिले। एक नंबर पर बात होने पर आरोपियों ने और पैसे की मांग की। इस पर पीड़ित ने देने से मना कर दिया। पीड़ित ने बताया कि बाद में ठगों ने दूसरा नंबर देकर उसी के जरिए रिटर्न ट्रांसफर करने की बात कही, लेकिन न तो कोई पैसा मिला और न ही दोबारा संपर्क हो सका। मामले में पीड़ित ने एनसीसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कर रही जांच इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मामले में इंस्पेक्टर साइबर थाना बृजेश यादव का कहना है कि मामला काफी पुराना है। पीजीआई थाने से ट्रांसफर होकर आया है। मुकदमा दर्ज करके जान शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षय तृतीया पर 800 करोड़ के कारोबार की उम्मीद:कानपुर में एक महीने में 1800 शादियां, गेस्टहाउस और होटलों की बुकिंग शुरू
    Next Article
    गोंडा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन:एसडीएम नेहा मिश्रा ने की पूजा, मंदिर के इतिहास के बारे में दी गई जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment