Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुबग्गा में घर में सेंधमारी:दीवार तोड़कर चोरों ने पार कर दी लाखों की नकदी और जेवरात, गांव के बाहर फेंके कपड़े

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में चोरों ने घर में सेंधमारी कर लाखों की नकदी और जेवरात पार कर दिए। कपड़ों को गांव के बाहर फेंक दिया। घटना मोहदीनपुर गांव की शनिवार देर रात की है। चोरों ने नंद किशोर के मकान की दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे और नकदी-जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के सभी लोग घर में ही सो रहे थे। चोरों ने दीवार तोड़कर घर में सेंध लगाई और लगभग 50 हजार रुपए नकद सहित लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ और अलमारी खुली पाई। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गांव के बाहर खेतों की तरफ सारे कपड़े और संदूक फेंके हुए मिले। पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दुबग्गा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर में राजमिस्त्री ने फंदे से लटककर जान दी:परिजन बोले- शराब का आदी था, रोज नशे में झगड़ा करता था
    Next Article
    मऊ में निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम:नई शिक्षा पद्धति पर चर्चा, बाबा रामदेव बोलें भारतीय शिक्षा बोर्ड बदलेगा शिक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment