Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत:जौनपुर में शम्भूगंज में बाजार से लौटते समय हादसा, एक अन्य घायल

    3 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर शम्भूगंज स्थित उतरीजपुर (विशेषरपुर) गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 19 वर्षीय रोहन सोनकर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मृतक के शव को कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दूसरी मोटरसाइकिल का चालक भी घायल हुआ है और उसका इलाज किसी अस्पताल में चल रहा है। मृतक रोहन सोनकर (पुत्र बटोही सोनकर, निवासी बैसपार, बक्शा) शम्भूगंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे। उतरीजपुर (विशेषरपुर) गांव के पास अमरजीत यादव के पाही के सामने पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (UP62 DD 4532) ने उनकी टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक (UP62 CX 2983) में लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहन सोनकर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एचएफ डीलक्स के चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। टक्कर के कारण दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों और लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात बाधित हुआ। बक्शा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात बहाल किया। क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद की नेमप्लेट पर चलाई चप्पल:नरेश उत्तम के घर के बाहर भाजपा नेताओं ने की नारेबाजी, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर प्रदर्शन
    Next Article
    फर्रुखाबाद की अनविष्का शर्मा को स्वर्ण पदक:महात्मा गांधी हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के दीक्षांत समारोह में मिला सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment