Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टायर फटने से कोल्ड-ड्रिंक से भरी डीसीएम पलटी:शाहजहांपुर में दो बाइक सवार की मौत, हादसे में चार घायल

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में कोल्ड-ड्रिंक से भरी डीसीएम पलट गई। टायर फटने के कारण हुए इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लखीमपुर निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे रोजा थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया के पास हुआ। कैंपा कोल्ड-ड्रिंक से भरी डीसीएम सीतापुर की ओर जा रही थी। टेढ़ी पुलिया के पास पहुंचते ही डीसीएम का अगला पहिया फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। कोल्ड-ड्रिंक की बोतलें भी सड़क पर बिखर गईं। डीसीएम पलटने के दौरान उसके आसपास चल रही दो बाइकों पर सवार पांच लोग उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान लखीमपुर जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के बरबर गांव निवासी सुरेंद्र की मौत हो गई। घायलों में सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के अकबरपुर निवासी मनोज, रोजा के चकभिटारा निवासी आदर्श, रोजा के मंगलीपुरवा निवासी पवनेश और चर्च कॉलोनी निवासी सेवाराम शामिल हैं। इन सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को भी सूचित कर दिया है। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि डीसीएम पलटने से दो बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की सप्लाई सामान्य:स्टॉक पर्याप्त; कालाबाजारी पर अब तक 268 FIR दर्ज और 22 गिरफ्तारियां
    Next Article
    मधुर लोकगीतों पर झूमें दर्शक:गोरखपुर रंग महोत्सव-2026 का पोस्टर लांच, 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment