Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    त्योहारों से पहले फ़िरोज़ाबाद पुलिस अलर्ट:एसएसपी के नेतृत्व में रात्रि पैदल गश्त, संदिग्ध वाहन सीज, सुरक्षा कड़ी

    3 hours ago

    2

    0

    फ़िरोज़ाबाद में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में शहर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस गश्त का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। यह पैदल मार्च जैन मंदिर चौराहे से शुरू हुआ। इसमें एसएसपी आदित्य लांग्हे के साथ पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर प्रवीण कुमार तिवारी, थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार, थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गश्त शहर के मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरी। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध बाइकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जिसमें कई वाहनों को जब्त (सीज) किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में 21 प्रतिष्ठानों पर लगा 5.65 लाख का जुर्माना:पनीर, दूध, तेल, दाल, रसगुल्ला और पैकेज्ड पेयजल के नमूने फेल, कई खाद्य पदार्थ असुरक्षित
    Next Article
    हाथरस नगर पालिका की महिला कर्मचारी सस्पेंड:एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते पकड़ा था, PM आवास योजना के नाम पर लिए थे पैसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment