Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले- ईरान युद्ध मेरा फैसला, इजराइल ने नहीं उकसाया:परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, मीडिया मनगढ़ंत खबरें फैला रहा

    17 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध का फैसला उनका खुद का था और इसमें इजराइल की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा कि इजराइल ने मुझे ईरान के साथ युद्ध में नहीं धकेला। ट्रम्प ने बताया कि इस फैसले की पीछे की वजह ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देना और 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल हमास की हमले की घटना थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया इजराइल के उकसावे को लेकर झूठी और मनगढ़ंत खबरें फैला रहा है। इससे पहले ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि ईरान के साथ डील आज पाकिस्तान में साइन होगी। इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरानी राजदूत रेजा अमीरी मोगद्दम से मुलाकात की, जिसमें अमेरिका के साथ संभावित वार्ता और क्षेत्रीय तनाव कम करने के मुद्दे पर चर्चा हुई। अमेरिका-ईरान की बातचीत पर सस्पेंस होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच दूसरी दौर की बातचीत होगी या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ईरान ने कहा कि अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी सीजफायर के समझौते का उल्लंघन है और अमेरिका की धमकी भरी भाषा से हालात और खराब हो रहे हैं। इन परिस्थितियों में बातचीत की उम्मीद बहुत कम है। वहीं अल जजीरा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बातचीत एक नहीं बल्कि कई दिनों तक चल सकती है। कोशिश यह है कि एक अस्थायी समझौता यानी MoU साइन हो जाए, जिससे सीजफायर आगे बढ़ सके और करीब 60 दिन का समय मिल जाए ताकि बड़ा शांति समझौता तैयार किया जा सके। लेकिन यह सब तभी संभव है जब ईरान इसमें हिस्सा ले। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स भारतीय जहाजों पर फायरिंग: ईरान ने होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, 13 लौटे। भारत ने राजदूत को तलब कर विरोध जताया। होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद: ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट दोबारा बंद किया। दूसरी बैठक पर संशय: ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाले शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका की मांगों और नाकेबंदी को इस फैसले का मुख्य कारण बताया है। तेल की कीमतें बढ़ीं: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 6.5% की तेजी के साथ 96.27 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। ट्रम्प की चेतावनी: ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के पास शांति समझौते के लिए यह आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह वही गलती नहीं दोहराएंगे। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जर्मनी: गुरुद्वारे में 'वर्चस्व और दान पेटी' को लेकर आपस में भिड़ंत, कृपाण-चाकू चले, 11 घायल
    Next Article
    यूपी में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले:योगी के भरोसेमंद शशांक त्रिपाठी को अयोध्या की कमान; 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment