Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा पोल कार के आर-पार हुआ:फर्रुखाबाद में एक बच्ची की मौत, 3 घायल; फर्रुखाबाद में पूरा परिवार ससुराल जा रहा था

    5 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली हाईवे पर वैगनआर कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। ट्रॉली पर लदे बिजली के पोल वैगनआर कार में जा घुसे। बिजली के पोल कार के आगे का शीशा तोड़ते हुए पीछे तक जा निकले। कार में सवार एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना में कार में सवार एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी लोहिया अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कादरी गेट थाना क्षेत्र का है। पहले हादसे की तस्वीरें देखिए… मामले को विस्तार से जानते हैं… शमशाबाद थाना क्षेत्र के रोशनाबाद के निहाल खान (30) अपनी पत्नी शबनम (27) अनविया (5), इनाया (5) अयात (2) के साथ अपने ससुराल कमालगंज जा रहे थे। निहाल दिल्ली में ड्राइवर है। करीब 8 बजे इटावा-बरेली हाईवे पर पहुंचे। उनके आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। हाईवे पर अंधेरा था। निहाल ने बताया कि अचानक से ड्राइवर ने बिना इंडिकेटर दिए ट्रैक्टर दूसरी सड़क पर मोड़ दी। निहाल की वैगनआर कार ट्रॉली पर लदे पोल से टकरा गई। पोल आगे के शीशे को तोड़ते हुए पीछे से जा निकले। कार में बैठी उनकी पत्नी और बच्चे घायल हो गए। बेटी इनाया को गंभीर चोट आई। इस बीच ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा होते ही राहगिरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और लोगों ने कार की खिड़की खोलकर सभी को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत लोहिया अस्पताल से जाया गया, जहां पर इनाया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में निहाल को चोट नहीं आई है। वहीं पत्नी शबनम, बेटी अनविया और बेटा अयात बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर लोहिया अस्पताल में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, सीओ ट्रैफिक, कादरी गेट थाना पुलिस, फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस पहुंची। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया शनिवार की रात करीब 8 बजे कादरी गेट थाना क्षेत्र में वैगनआर का ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें से एक बच्चे की मौत हो गई है। पत्नी और एक बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पति और एक बच्चा है सेफ हैं। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बच्चे के सीने से गले तक घुसा 4 फीट सरिया, न खून निकला, न बेहोश हुआ बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया। इससे लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान में अपनी गेंद उठाने गया था। उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर पर गिर गया। गैस कटर से सरिया काटकर बच्चे को उसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सचिवालय से रिटायर्ड महिला की हत्या:घर में हाथ-पैर बंधे मिले, बेटे-बहू के साथ रहती थी
    Next Article
    मेरठ में ईद पर खूनी संघर्ष, 2 की मौत:5 की हालत गंभीर; लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment