Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली ने BSF जवान को 10 मीटर तक घसीटा:25 मिनट तक तड़पते रहे, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े; लोग बनाते रहे वीडियो

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बीएसएफ जवान की मौत हो गई। बुधवार सुबह 8 बजे जोरदार टक्कर के बाद ट्रॉली ने उन्हें 10 मीटर तक घसीटा। जिससे मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। हादसे के 25 मिनट बाद तक वह सड़क पर ही तड़पते रहें। राहगीरों ने उन्हें गोरखपुर ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक बीएसएफ जवान असम में तैनात थे। बीते 21 अप्रैल को वह गांव लौटे थे। वह निजी काम से चौरीचौरा जा रहे थे। तभी परसौनी के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बीएसएफ जवान की मौत के बाद पत्नी और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा झंगहा थाना क्षेत्र के परसौनी में हुआ है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… ब्रह्मपुर विकास खंड के ग्राम बेलवा निवासी पवन (35) पुत्र बुद्धू प्रसाद बीएसएफ जवान थे। वह असम में तैनात थे। 21 अप्रैल को ही छुट्टी लेकर अपने परिवार के बीच लौटे थे। आज सुबह 8 बजे पवन बाइक से किसी निजी काम से चौरीचौरा जा रहे थे। परसौनी के पास पहुंचते ही हादसा हो गया। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन सड़क किनारे गिर गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए में फंसकर कुछ दूर तक घसीटते हुए गए। जिससे उनका पैर फट गया। मांस के टुकड़े काफी दूर तक पड़े दिखें। घायल हालत में वह 25 मिनट तक सड़क काफी देर वहीं पड़े तड़पते रहें। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे। राहगीरों ने पुलिस टीम और एम्बुलेंस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद उन्हें गोरखपुर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में पवन को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी हालत बिगड़ती गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। पवन के परिवार में पत्नी चंदा, बेटा अभय (5) और बेटी हर्षिता (2) हैं। पवन की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 21 अप्रैल को आए थे घर, बच्चों में मातम पवन बीएसएफ (BSF) में तैनात थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग असम में थी। वह महज 8 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। स्थानीय लोगों ने बताया- दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… मां, मैंने जहर खा ली है...बचा लो:गोरखपुर में शादी के 2 दिन बाद युवक ने जान दी; 1 दिन पहले ससुराल आई दुल्हन बेसुध गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन दूल्हे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। रात में छत पर टहलते वक्त मां पहुंची तो बोला- मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो। उसकी हालत बिगड़ती देख घबराए परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में विमान हैंगर से टकराया, पायलट समेत 2 की मौत, 11 घायल
    Next Article
    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने DM का किया स्वागत:खाद्य व्यापारियों की पंजीयन सीमा 1.5 करोड़ रुपये करने पर सरकार को दिया धन्यवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment