Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक की टक्कर से बेटी समेत दंपती की मौत:हरदोई के हरपालपुर में उन्नाव-कटरा हाईवे पर हुआ हादसा, बाइक से जा रहे थे सभी

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के हरपालपुर में गुरुवार शाम करीब 4 बजे सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उन्नाव-कटरा हाईवे पर ककरा गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस से सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… पढ़िए पूरा घटनाक्रम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांडी की ओर से आ रहा ट्रक तेज रफ्तार में था और उसने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गए। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों को हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ईसेपुर गांव निवासी मोनू (30), उनकी पत्नी नीलम (28) और उनकी 10 वर्षीय बेटी लक्ष्मी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों दवा लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया, जिससे पूरे परिवार का अंत हो गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही, ट्रक चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में नव निर्माण के नौ वर्ष प्रदर्शनी संपन्न:अपर जिलाधिकारी ने कहा- योजनाओं से गरीबों का सशक्तिकरण हुआ
    Next Article
    ट्रैक्टर-ऑटो टक्कर में बुजुर्ग की मौत:हाथरस के सिकंद्राराऊ रोड पर हादसा, एक बच्ची घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment