Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक का नंबर बदलकर बेच दिया 253 कुंतल चावल:आजमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा था

    9 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के बरदह थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट के नाम पर ट्रक का नंबर बदलकर 253 कुंतल चावल बेचे जाने के मामले में अंतर्जनपदीय अभियुक्त रमाकांत यादव उर्फ मेधू यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजीपुर का निवासी है। इस मामले में पीड़ित नंदलाल गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया था कि राहुल ट्रेडिंग कंपनी से नवंबर 2025 में 253 कुंतल चावल, जिसकी कीमत 7 लाख रुपए से अधिक थी, छत्तीसगढ़ भेजा गया था, लेकिन वहां नहीं पहुँचा। जब ट्रांसपोर्टर से जानकारी ली गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। लालगंज के क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ट्रक के साथ गुजरने वाला है। चालक की फोटो से मिलान कर रमाकांत यादव की पहचान हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹15,000 नगद और घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 253 कुंतल चावल रास्ते में एक दलाल को साढ़े 5 लाख रुपए में बेच दिया था। प्राप्त धनराशि से उसने ट्रक की मरम्मत कराई और किस्त का भुगतान किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में सऊदी अरब के खिलाफ प्रदर्शन:शिया-सुन्नी बोले- वें हुक्मरान नाम के मुसलमान, उनका इस्लाम से लेना-देना नहीं
    Next Article
    राकेश टिकैत उड़ीसा में हिरासत में लिए गए:संभल के थानों पर भाकियू के कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन, रिहाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment