Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टनकपुर-अछनेरा स्पेशल अब एक्सप्रेस ट्रेन बनी:कासगंज से सप्ताह में पांच दिन चलेगी, बुधवार-शनिवार को नहीं, 17 कोच की सुविधा

    2 hours ago

    1

    0

    पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर ने टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने की मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन 15094/15093 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी और सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। 15094 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस बुधवार और शनिवार को छोड़कर टनकपुर से चलेगी। इसी तरह, 15093 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस भी इन्हीं दो दिनों को छोड़कर अछनेरा से रवाना होगी। 15093 ट्रेन अछनेरा से सुबह 04:10 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:20 बजे टनकपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के प्रमुख वाणिज्यिक ठहरावों में खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली शहर, बरेली जंक्शन, बदायूँ, उझानी, सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, सिकंदराराऊ, हाथरस शहर, मथुरा कैंट और मथुरा शामिल हैं। ट्रेन में कुल 17 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 13 जनरल स्लीपर (जीएस), 2 जीएसएलआरडी और 2 वातानुकूलित कोच शामिल हैं। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव टनकपुर में आरबीपीसी (RBPC) के तहत किया जाएगा। यह नई व्यवस्था जल्द ही एक सुविधाजनक तिथि से लागू की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उद्घाटन सेवा को विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जा सकता है, जिसके बाद इसे नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को इसके व्यापक प्रचार-प्रसार और अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता का फोटो सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट, जान से मारने की धमकी दी
    Next Article
    दिल्ली की छात्राएं चित्रकूट में कर रहीं शोध:ग्रामीण जीवन और स्थानीय संस्कृति का अध्ययन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment