Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन साधु भेषधारियों को ग्रामीणों ने लात-घूंसों से पीटा:बदायूं में महिला को भूत-प्रेत का डर दिखाया, बोले- गहने दे दो, कष्ट दूर हो जाएंगे

    6 hours ago

    2

    0

    बदायूं में साधु के भेष में ठगी करने वाले तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। आरोप है कि तीनों भिक्षा लेने के बहाने एक महिला के घर पहुंचे थे। उन्होंने महिला से कहा- सोने के गहने हमें दे दो, तुम्हारे सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। महिला उनकी बातों में आ गई और गहने दे दिए। कुछ देर बाद शक होने पर महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने ठगों को नंगे पैर सड़क पर दौड़ाया और जमकर लात-घूंसे बरसाए। आरोपी छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन लोगों ने पिटाई जारी रखी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। मामला उसावां थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए भूत-प्रेत का डर दिखाकर ठगे गहने मामला उसैहत थाना क्षेत्र के मूजखेड़ा गांव का है। यहां तीन लोग साधु के भेष में मोटरसाइकिल से गांव पहुंचे और भिक्षा मांगने लगे। भिक्षा मांगते हुए वे गांव की महिला पिंकी के घर पहुंचे। महिला को देखते ही उन्होंने कहा- तुम्हारे घर पर ऊपरी चक्कर यानी भूत-प्रेत का साया है। पहले भी किसी की मौत हो चुकी है। महिला उनकी बातों में आ गई। जब महिला ने उपाय पूछा तो साधुओं ने उसे सोने का गहने आटे पर रखकर लाने को कहा। महिला ने पहले अपनी नाक की लौंग आटे के साथ रख दी। ठगों ने और भारी गहने लाने को कहा। महिला ने अपना मंगलसूत्र भी उतारकर आटे के साथ उन्हें दे दिया। गहने गायब होने पर महिला ने मचाया शोर इसके बाद ठगों ने महिला से भगवान को याद करते हुए पूर्व दिशा की ओर मुंह कर खड़े होकर स्तुति करने को कहा। जैसे ही महिला मुड़ी, ठगों ने गहने अपनी पोटली में छिपा लिए। फिर महिला को आटा देकर कहा कि इसे तीन दिन बाद खोलना, इससे तुम्हारे दुख दूर हो जाएंगे। महिला ने कमरे में जाकर तुरंत गहने देखे, लेकिन वे नहीं मिले। इससे वह घबरा गई और बाहर आकर शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलते ही ग्रामीण ठगों के पीछे दौड़ पड़े। उसावां के पास पहुंचकर लोगों ने तीनों को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के साथ जमकर मारपीट की। बाद में उन्हें उसावां थाना पुलिस के हवाले कर दिया। ---------------------- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… यह खबर भी पढ़ें………… माफिया अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:प्रयागराज में 4 नकाबपोश बाइक से आए, बीच-बाजार गोली मारी; अतीक का शूटर नामजद प्रयागराज में माफिया अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान (47) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इरफान घर के पास ही चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी 2 बाइक से 4 हमलावर आए। सभी ने गमछे से मुंह ढक रखे थे। इरफान के नजदीक ही हमलावरों ने बाइक रोकी। 3 बाइक पर बैठे रहे, जबकि एक हमलावर बाइक से उतर गया। वह इरफान के करीब पहुंचा। पिस्टल निकाली और सीने पर सटाकर गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Alwar : ऑटो ड्राइवर से हुआ प्यार, पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, बैंक अधिकारी पति की कर दी हत्या!
    Next Article
    देवरिया में दीवार गिरने के मामले में कार्रवाई:भवन मालिक, ठेकेदार, इंजीनियर पर FIR, नोटिस जारी, दो की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment