Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीम इंडिया होम सीजन में 22 मैच खेलेगी:9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20 होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आएंगी

    3 hours ago

    1

    0

    BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मैच (9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20) 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। इस दौरान कुल चार टीमें भारत दौरे पर आएंगी। इसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के नाम शामिल है। घरेलू सीजन का आगाज सितंबर में होगा। वेस्टइंडीज दौरे से शुरू होगा सीजन सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के भारत दौरे के साथ होगी। इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेले जाएंगे। वनडे मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि टी-20 सीरीज लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेली जाएगी। श्रीलंका टीम दिसंबर में आएगी इसके बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंका टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जनवरी-फरवरी में भारत-ऑस्ट्रेलिया 5 टेस्ट खेलेंगे नए साल की शुरुआत में जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे टीम भारत दौरे पर तीन वनडे मैच खेलेगी। ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित होंगे। इस सीजन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। इसकी शुरुआत 21 जनवरी 2027 को नागपुर में पहले टेस्ट से होगी। इसके बाद अगले चार टेस्ट चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी:BCCI का पिछले साल हुए भगदड़ हादसे के चलते फैसला IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है। सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को होगा।टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने कहा, पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से IPL 2026 के शुरू होने वाले दिन कोई फॉर्मल फंक्शन यानी ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं कर रहा है। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में विवाहिता को ससुराल पक्ष ने पीटा:मामूली विवाद में गंभीर घायल, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    Iran US War: ईरान से बात नहीं बनी तो ट्रंप करेंगे “फाइनल ब्लो”, होर्मुज खुलवाने और खार्ग द्वीप पर कब्जे का प्लान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment