Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टक्कर मारकर गिराया, किडनैप कर निकाले एटीएम से रुपए:पुलिस ने प्रेमिका समेत 4 को किया गिरफ्तार, हथियार और कैश बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में रामराज पुलिस और एसओजी देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एटीएम लूट की एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले दोस्ती की, फिर बुलाकर सड़क पर टक्कर का नाटक किया, अपहरण किया और एटीएम लूटा। हालांकि, इस वारदात का मास्टरमाइंड अभी फरार है। यह घटना 4 मई को हुई थी। पीड़ित तालिब अपनी स्कूटी से काम पर जा रहा था, तभी उसे एक युवती ने मिलने के लिए बुलाया, जिससे वह पहले से संपर्क में था। बताए गए स्थान पर पहुंचने पर, पीछे से आ रही एक कार ने उसकी स्कूटी में सुनियोजित तरीके से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी सटीक थी कि तालिब संभल नहीं पाया और सड़क पर गिर गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि टक्कर के बाद कार में सवार आरोपियों ने तालिब को जबरन गाड़ी में डाला और उसे मुझेडा के एक सुनसान बाग में ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसकी जेब से नकदी छीन ली गई। इसके बाद आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड का पिन उगलवाने का प्रयास किया। आरोपियों ने तालिब को डराने के लिए तमंचा दिखाया, उसकी वीडियो बनाई और धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद उसके बैंक खाते से लगभग 20 हजार रुपये निकाल लिए गए।घटना के बाद पीड़ित तालिब रामराज थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने पूरी वारदात का विवरण दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार, पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से तेजी से कार्रवाई करते हुए दो दिन के भीतर गिरोह की पहचान कर ली। 6 मई को पुलिस ने दबिश देकर नईम, अनस, सुमित सैनी और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, एक बाइक, हथियार और लूटी गई नकदी भी बरामद की है। SSP ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरी वारदात के पीछे समरेज नाम का युवक है, जिसकी पीड़ित से पुरानी रंजिश थी। बदला लेने के लिए उसने अपनी प्रेमिका और साथियों के साथ मिलकर यह साजिश रची। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, स्प्लेंडर बाइक, पीड़ित का एटीएम और आधार कार्ड, 5800 रुपये नकद, मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं। SSP का कहना है कि फिलहाल इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड समरेज फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा कलेक्ट्रेट में मेधावी छात्र सम्मानित:डीएम गजल भारद्वाज ने यूपी बोर्ड टॉपर्स को दिया प्रमाण पत्र
    Next Article
    युवक की हत्या करने वाले दो सगे भाई अरेस्ट:अयोध्या में कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से काटा था, शेरवा घाट से पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment