Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेजाब फेंकने की धमकी से डरी किशोरी ने जहर खाया:आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

    3 hours ago

    1

    0

    महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने की धमकियों से परेशान एक 15 साल की किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। किशोरी का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र निवासी अरबाज अली नामक युवक काफी समय से किशोरी का पीछा कर रहा था। वह उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता और जबरन शादी का दबाव बनाता था। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी देता था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे अरबाज अली एक बार फिर किशोरी के घर के बाहर पहुंच गया। उसने किशोरी पर शादी के लिए दबाव बनाया और मना करने पर तेजाब हमले की धमकी दी। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया, लेकिन इस घटना से किशोरी अत्यधिक भयभीत हो गई। इस घटना के कुछ देर बाद किशोरी अपने कमरे में चली गई। दोपहर करीब तीन बजे जब उसकी मां उसे बुलाने पहुंचीं, तो वह बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिली। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी अरबाज अली को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सड़क हादसों पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू:3 से ज्यादा मौतों पर अब स्पेशल जांच, जिम्मेदारों की तय होगी जवाबदेही
    Next Article
    प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में उतरेगा अभिभावक संघ:वाराणसी में किताब-कापियों के नाम पर हो रही वसूली, DM से मिलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment