Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज धूप से बेहाल भक्तों की संख्या अयोध्या में घटी:राममंदिर और हनुमानगढ़ी के सामने श्रद्धालुओं की कतार नहीं लग रही

    4 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में बेहद तेज धूप है। इस चिलचिलाती धूप में श्रीराममंदिर के दर्शन मार्ग और हनुमानगढ़ी के सामने श्रद्धालओं की कतारें नहीं दिख रही हैं। परेशान भक्तों का समूह राम की पैड़ी के नहर में स्नान कर राहत महसूस कर रहा है।हालांकि धूप ढलते ही यह दृश्य बहुत कुछ बदल जा रहा है। अयोध्या में लगातार बढ़ती गर्मी का असर अब साफ तौर पर जनजीवन के साथ-साथ धार्मिक गतिविधियों पर भी देखने को मिल रहा है। तेज धूप और लू के कारण राम मंदिर व हनुमानगढ़ी मार्ग पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां एक सप्ताह पहले तक इन मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती थी, वहीं अब दोपहर के समय श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने से बच रहे हैं। राम मंदिर मार्ग और हनुमानगढ़ी क्षेत्र में धूप की तीव्रता इतनी अधिक है कि श्रद्धालुओं को पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। खासकर मार्ग पर पर्याप्त छाया या शेड की व्यवस्था न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामपथ पर भी दिन के समय वीरानी छाई रहती है, जबकि शाम 6 बजे के बाद ही लोगों की आवाजाही बढ़ने लगती है और बाजारों में रौनक लौटती है। मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या में तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 76 प्रतिशत और न्यूनतम 34 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी दिशा से गर्म हवाएं यानी लू चलने की भी आशंका है। प्रशासन के सामने अब चुनौती है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्गों पर छाया, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि भीषण गर्मी के बावजूद लोगों को राहत मिल सके। अब हम आपको कुछ तस्वीरों के जरिए इस तेज धूप में अयोध्या के हाल दिखा रहे हैं…..
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहर सीट पर भाजपा से पहली पसंद डॉ. विभव वार्ष्णेय:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार नदीम अंसारी, बसपा से गजराज विमल; विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    रायबरेली में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया:सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment