Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताज पर्यटकों की संख्या पर नहीं पड़ा गर्मी का असर:वीकेंड पर 60,000 से ज्यादा पर्यटकों ने किया दीदार, खिंचवाई तस्वीर

    7 hours ago

    2

    0

    आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद ताजमहल का आकर्षण बरकरार है। वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को 31 हजार से ज्यादा पर्यटक ताजमहल पहुंचे। जबकि शनिवार को करीब 28 हजार सैलानियों ने दीदार किया। इस तरह दो दिन में लगभग 60 हजार पर्यटक ताजमहल पहुंचे। रविवार सुबह से ही ताजमहल के प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप और गर्मी का असर भी बढ़ता गया, लेकिन इसके बावजूद पर्यटकों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। देश-विदेश से आए सैलानी ताजमहल के साथ फोटो खिंचवाते और सेल्फी लेते नजर आए। कई पर्यटक गर्मी की परवाह किए बिना लंबे समय तक परिसर में घूमते रहे। वहीं, तेज धूप से बचने के लिए कुछ लोग पेड़ों की छांव और बैठने वाली जगहों का सहारा लेते दिखे। गर्मी के चलते पानी की बोतल, छाते और टोपी के साथ पर्यटक नजर आए। इसके बावजूद ताजमहल के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिखी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया:किसानों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए
    Next Article
    चरथावल सीट पर कौन मजबूत, विधायक पंकज या कोई और:भाजपा से नरेंद्र कश्यप या मनोज कश्यप? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment