Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Superstar से CM बने Thalapathy Vijay, मां ने कहा- Mother's Day पर बेटे ने दिया अनमोल तोहफा

    5 hours ago

    2

    0

    तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण को लेकर उनके परिवार ने अत्यंत प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया। विजय के पिता एवं वरिष्ठ फिल्म निर्माता एस. ए. चंद्रशेखर के आवास से रवाना होते समय परिवार के सदस्यों ने इस अवसर को ‘‘सपने के सच होने जैसा’’ बताया। उन्होंने कहा कि यह अवसर इसलिए भी अधिक खास है, क्योंकि यह ‘मदर्स डे’ के दिन हो रहा है। विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने अपने बेटे की नयी भूमिका पर अपार विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘विजय इस जिम्मेदारी को बहुत अच्छी तरह निभाएंगे। मुझे उन पर पूरा भरोसा है।’’ उन्होंने ‘मदर्स डे’ के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं भी दीं और इस राजनीतिक उपलब्धि को एक विशेष उपहार बताया। एस ए चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले तीन दिनों से समर्थक बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज लोगों के लिए बहुत खुशी का दिन है और टीवीके नेता का राज्य की जनता से गहरा जुड़ाव है। सेंट ब्रिट्टो एकेडमी से विजय की पूर्व शिक्षिका विमला ने भी यही भावना व्यक्त की। उन्होंने विजय की सफलता का श्रेय उनके ‘‘समर्पण और दृढ़ता’’ के साथ-साथ लोगों के प्रति उनके सच्चे प्रेम को दिया। उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु के लोगों से मिले प्यार से हम बेहद खुश और भावुक हैं।’’ विजय की रिश्तेदार कीर्तना और पल्लवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताया। कीर्तना ने कहा कि पूरा परिवार उनकी इस उपलब्धि पर ‘‘बेहद गर्व’’ महसूस कर रहा है और यह उनके पूरे परिवार के लिए सम्मान की बात है। परिवार की मित्र रूपा सारनाथन ने कहा कि ‘मदर्स डे’ पर इस सपने का पूरा होना ‘‘सबसे बड़ा उपहार’’ है। अभिनेता से नेता बने विजय अब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनका चुनाव अभियान खासकर तमिलनाडु के युवा मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा। उनका मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam में BJP की प्रचंड जीत के बाद सरकार बनाने का दावा, NDA नेता गवर्नर से आज करेंगे मुलाकात
    Next Article
    CM Vijay Swearing-In: तमिलनाडु में नए सियासी युग का आगाज, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जोसेफ विजय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment