Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    STF ने 50 हजार के इनामी को पकड़ा:प्रतापगढ़ में गोहत्या मामले में फरार आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में दर्ज गौहत्या के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला को एसटीएफ ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। उसे प्रयागराज के थाना कर्नलगंज क्षेत्र स्थित आनंद हॉस्पिटल के सामने हवाई जहाज चौराहे के पास एक पान की दुकान से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, अब्दुल्ला एक शातिर अंतरजनपदीय अपराधी है। उसके खिलाफ प्रतापगढ़ में गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। यह मामला लगभग तीन महीने पहले देल्हूपुर थाना क्षेत्र के बरसंडा गांव का है। यहां जगदीश सिंह और आशीष सिंह के घर के बाहर बंधी दो गायों को अज्ञात लोगों ने रात में चुरा लिया था। बाद में खोजबीन के दौरान अम्मा पुल (जिन्नाथ बाबा पुल) के नीचे नदी किनारे गायों के अवशेष मिले, जिससे गौहत्या की पुष्टि हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गायों की चोरी की और उनका वध किया। उसने बताया कि सिर नदी में फेंक दिया गया था, जबकि मांस बेचने के लिए शरीर के अन्य हिस्से ले जाए गए थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी प्रयागराज में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शमसान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:सीतापुर में पुलिस आत्महत्या के एंगल से कर रही जांच,शराब का आदी था मृतक
    Next Article
    अमेठी में तापमान 42 डिग्री पार:भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, सड़कों पर सन्नाटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment