Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Smriti Irani Birthday: कभी धोए बर्तन, आज Modi Cabinet की पावरफुल मंत्री, जानिए संघर्ष का सफर

    1 hour from now

    2

    0

    आज के समय में स्मृति ईरानी राजनीतिक जगत का एक चर्चित नाम हैं। आज यानी की 23 मार्च को स्मृति ईरानी अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। राजनीति में आने से पहले वह एक अभिनेत्री के रूप में जानी जाती थीं, जिनके अभिनय की कला घर-घर में गूंजती थी। एक दौर ऐसा भी था कि जब पैसों की तंगी के कारण स्मृति ने होटल में वेट्रेस तक का काम किया था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर स्मृति ईरानी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारबता दें कि 23 मार्च 1976 को स्मृति ईरानी का जन्म हुआ था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके पिता कुरियर की कंपनी चलाते थे। साल 1998 में स्मृति ने अपनी किस्मत आजमाई और मुंबई में मिस इंडिया का ऑडिशन दिया। जिसमें वह सिलेक्ट हो गईं। फिर वह फाइनल तक पहुंची, लेकिन वह जीतने में कामयाब नहीं हो सकीं। एक समय पर उन्होंने पैसों के लिए बर्तन तक धोए और होटल में वेट्रेस का भी काम किया था। साल 2001 में स्मृति की शादी जुबिन ईरानी से हुई।एक्टिंग करियरसाल 1998 में स्मृति ईरानी पहली बार गायक मीका सिंह के एल्बम 'सावन में लग गई आग' में नजर आई थीं। साल 2000 में स्मृति ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से की। इसके साथ ही स्मृति ने डीडी मेट्रो पर 'कविता' में भी अभिनय किया था। साल 2000 में उनको एकता कपूर के प्रोडक्शन में एक धारावाहिक मिला, जिसका नाम 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' था।इस सीरियल ने स्मृति ईरानी की किस्मत बदलकर रख दी थी। वह इस सीरियल में स्मृति ने तुलसी वीरानी का किरदार निभाया था। फिर साल 2008 में स्मृति ईरानी, साक्षी तंवर के साथ मिलकर 9X पर रियलिटी शो में नजर आई। साल 2009 में उन्होंने कॉमेडी शो 'मणिबेन डॉट कॉम' में काम किया और साल 2012 में बंगाली फिल्म 'अमृता' में भी नजर आईं।सियासी सफरस्मृति ईरानी ने सिर्फ अभिनय जगत में बल्कि राजनीतिक जगत में कई रिकॉर्ड्स हासिल किए। साल 2019 में स्मृति ईरानी ने अमेठी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शिकस्त दी थी। एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में महिला बाल विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shaheed Diwas 2026 | 'भारत माता के वीर सपूतों का बलिदान सदैव प्रेरित करेगा', PM Modi ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया नमन
    Next Article
    New York LaGuardia Airport पर बड़ा हादसा! Air Canada Express का विमान ग्राउंड ट्रक से टकराया, कई यात्री घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment