Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवपाल के सामने भावुक हुईं नसीम सोलंकी:कानपुर में शायरी पढ़ी- जहां जुल्म की कसरत हो, वो निजाम आखिरी

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी शनिवार शाम को शिवपाल यादव के सामने भावुक हो गईं। ईद-होली मिलन समारोह के दौरान उनके आंसू छलक पड़े। खुद को संभालते हुए कहा- मुझे अपने चुनाव के वो दिन याद आ गए, जब यही लोग इसी मंच पर साथ मौजूद थे। नसीम सोलंकी ने शायरी भी पढ़ी- जो जुल्म हो रहा था, न यह सुबह आखिरी है, न यह शाम आखिरी है, जहां जुल्म की कसरत हो, वो निजाम आखिरी है। इससे पहले, शिवपाल यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- अगर पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है, तो लोग लाइन में क्यों लगे हैं? हकीकत यह है कि भाजपा ने केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को लूटने का काम किया है। कार्यक्रम शहर के जीआईसी मैदान में रखा गया। इसमें शिवपाल के अलावा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, नसीम के पति और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर समेत सपा के कई बड़े नेता पहुंचे थे। नसीम बोलीं- जहां गड्ढा खोदा गया था, वहीं सबसे ज्यादा वोट मिले नसीम ने कहा- उपचुनाव में यहां के लोगों को वोट देने से रोका जा रहा था। यहीं पर गड्ढा खोदा गया था। लेकिन, ऊपरवाले ने ऐसा किया कि जहां वोट रोके जा रहे थे, वहीं सबसे ज्यादा वोट मिले। पूरी सीसामऊ के कोने-कोने से वोट मिला। आप सभी का बहुत धन्यवाद, जो इस लड़ाई में मेरा साथ दिया। विधायकजी (इरफान सोलंकी) जेल में थे, फिर भी मैं अकेली नहीं थी, क्योंकि आप सब मेरे साथ थे। एक-एक इंसान इरफान सोलंकी बने थे। शिवपाल बोले- PDA के गठन से भाजपा घबराई है कार्यक्रम में शिवपाल ने कहा- सपा और PDA के लोग एकजुट हैं। PDA के गठन से भाजपा घबराई है। कुछ गिने-चुने पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम जनता से सिर्फ वादे किए जा रहे हैं। प्रदेश में अब सिर्फ आउटसोर्सिंग की नौकरियां ही बची हैं। 2027 में PDA की ही सरकार बनेगी। ‘आजम बड़े नेता हैं और रहेंगे’ शिवपाल ने पार्टी के पोस्टर में आजम खान की फोटो नहीं होने के सवाल पर कहा- आजम खान पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। दो बार सांसद रह चुके हैं। वह बड़े नेता हैं और रहेंगे। पीएम के बयान पर बोले- भाजपा सरकार ने जनता को लूटा शिवपाल यादव ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया। कहा- भाजपा सरकार ने ही जनता को लूटने का काम किया है, जिससे लोग परेशान हो चुके हैं। दरअसल, शनिवार को पीएम मोदी ने नोएडा में कहा था कि सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बना दिया था। 'सरकार ब्राह्मण समाज को अपमानित कर रही' शिवपाल ने दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में ‘पंडित’ विकल्प पर कहा कि यह सरकार ब्राह्मण समाज को अपमानित कर रही है। कभी प्रश्न पूछने तो कभी यूजीसी के माध्यम से। ब्राह्मण समाज बुद्धिजीवी वर्ग है। वह समय पर जवाब देना जानता है। रागिनी बोलीं- 2027 में सपा और यूपी का भविष्य मजबूत बनाएं रागिनी सोनकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- आप सब ने उपचुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत किया है। उसी तरह 2027 में सपा और उत्तर प्रदेश के भविष्य को मजबूत बनाएं। हम लगातार सदन में आपकी लड़ाई लड़ रहे हैं। महिलाएं आज किस तरह असुरक्षित होती जा रही हैं, इन सभी मुद्दों को हम सदन में मजबूती से उठा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष बोले- फिर भाजपा की सरकार बनी तो नफरत और बढ़ा देंगे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा- आने वाला समय समाजवादियों का है। सब लोग संघर्ष के लिए तैयार रहें। अगर भाजपा की सरकार फिर बनी तो ये नफरत को और बढ़ा देंगे। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश दादरी रैली से मिशन 2027 की शुरुआत करेंगे: गुर्जर वोटबैंक में सेंधमारी का है प्लान, वेस्ट यूपी की 24 सीटों पर है असर सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को नोएडा दादरी में ‘समाजवादी समता भाईचारा रैली’ करेंगे। इसे सपा के 2027 विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज माना जा रहा है। सवाल यह है कि अखिलेश यादव ने चुनाव कैंपेन शुरू करने के लिए नोएडा को ही क्यों चुना? दरअसल, पश्चिमी यूपी में गुर्जर वोट काफी अहम है। अब-तक ये भाजपा का साथ देता आया है। अब सपा इस गठजोड़ में सेंधमारी करना चाहती है। तो क्या यह जयंत चौधरी की कमी को गुर्जर वोटबैंक से पूरा करने की रणनीति है? क्या वाकई गुर्जर समाज सपा के साथ आएगा? पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ा:मेडिकल के दौरान अस्पताल से गायब हो गया था, 13 दिन से चकमा दे रहा
    Next Article
    CM को गिफ्ट देने वाली बच्ची बुलडोजर से खेल रही:कानपुर में पिता बोले- 4 साल में चार बार मिली, योगीजी बहुत दुलार करते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment