Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादीशुदा युवक ने गर्लफ्रेंड के सीने पर 6 चाकू मारे:बिजनौर में खुद का भी गला रेता, अगले महीने शादी होने वाली थी

    6 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में शादीशुदा प्रेमी ने अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। उसने युवती के सीने पर 6 चाकू मारे। फिर खुद की भी गर्दन रेत ली। पड़ोसी चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो घर अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। अंदर फर्श पर प्रेमी लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी गर्दन कटी हुई थी। वहीं किचन के पास लड़की की लाश पड़ी थी। घटना कोतवाली शहर क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी की है। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया कि लड़की की मां मंगलवार यानी आज सुबह ही अपनी बहन के घर अंबाला गई थी। लड़की की अगले महीने शादी होने वाली थी। जानिए पूरा मामला कोतवाली शहर क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी की रहने वाली शाहीन के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी कशिश और एक छोटी बेटी। शाहीन के पति जाकिर दिल्ली में काम करते हैं। कशिश (18), 12वीं में पढ़ती थी। शाहीन आज सुबह अपनी बहन के घर अंबाला गई हैं। शाम को करीब 5 बजे कशिश घर में अकेली ही थी। इसी समय कशिश का एक्स बॉयफ्रेंड राहुल उसके घर आया। उसने दरावाजा खटखटाया तो कशिश ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद दोनों घर के अंदर गए। कशिश की अगले महीने शादी तय थीं। राहुल पहले से ही शादीशुदा था। इसी बात पर राहुल और कशिश के बीच झगड़ा हुआ और राहुल ने चाकू से 5 से 6 बार कशिश के सीने पर वार किया। कशिश की चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी मौके पर दौड़े तो राहुल ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। पड़ोसियों ने काफी खुलवाने की कोशिश की लेकिन नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसी। अंदर सबसे पहले राहुल लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। फिर किचन के पास कशिश का शव मिला। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने कशिश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राहुल गंभीर रूप से घायल था, जिसका इलाज जारी है। राहुल ने चाकू से अपनी गर्दन रेत ली थी। कशिश के पड़ोसी मुस्तकीम ने बताया कि ब्लॉक नंबर-55 के कमरा नंबर 656 में कशिश अकेली थी। उसकी मां बाहर गई हुई थी। शाम को करीब 4 से 5 बजे के बीच में एक लड़का आया राहुल और अंदर उसके घर में गया। घर में ही उसने चाकू से हमला किया। हमने देखा चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। ये प्रेम प्रसंग का मामला था। इससे पहले भी लड़की के परिवार वालों ने इस लड़के के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। अगर पुलिस समय रहते एक्शन लेती तो आज ये मर्डर ना होता। परिवार वालों ने लड़की का रिश्ता कर रखा है और शादी की तैयारी में ही परिवार लगा हुआ था। लड़की की मां बेटी की शादी की खरीदारी करने के लिए गई हुई है। लड़की का जो पिता है वो दिल्ली में काम करता है। हम यहां पड़ोस में थे जब शोर मचा तो अंदर से लड़के ने दरवाजा बंद कर रखा था। लड़के का नाम राहुल है और गोकलपुर गांव का यह रहने वाला है। एसपी अभिषेक ने बताया कि घटना में युवक और युवती दोनों घायल हुए हैं। युवती की हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि युवक भी घायल है। उसका इलाज जारी है। आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है, लेकिन वह लंबे समय से युवती के साथ रिलेशन में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- नीले ड्रम वाली मुस्कान गोद में बेटी लेकर कोर्ट पहुंची:13 महीने बाद जेल से प्रेमी साहिल के साथ पुलिस वैन में आई मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जेल से भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। दोनों करीब 46 मिनट तक कोर्ट में रहे। इस दौरान साहिल से 20 मिनट और मुस्कान से 16 मिनट तक जज ने सवाल-जवाब किए। इसके बाद पुलिस दोनों को जिस तरह कोर्ट लाई थी, उसी तरह वापस जेल लेकर चली गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिंकू-प्रिया सरोज ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:30 मिनट तक पूजा की, नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे; जून में होगी शादी
    Next Article
    दूल्हे के चाचा को छोड़ गई बारात…गुस्से में दी जान:झांसी में गेस्ट हाउस से 100 मीटर दूर पेड़ से लटके मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment