Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में बाउंसर की गोली से दुल्हन का जीजा घायल:फर्रुखाबाद में नेता और बाउंसर भागे, पुलिस ने बुंदेलखंड हाईवे पर दबोचा

    5 hours ago

    1

    0

    कायमगंज नगर के एक मैरिज होम में विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना हुई। इसमें दुल्हन के जीजा गौरव सक्सेना को गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जयमाल स्टेज से 50 मीटर की दूरी से फायरिंग यह घटना लाला परमानंद की बगीची में आयोजित जय सक्सेना के विवाह समारोह में हुई। जय सक्सेना मोहल्ला जवाहरगंज निवासी प्रदीप सक्सेना के पुत्र हैं, जिन्हें कथित तौर पर बजरंग दल प्रभारी बताया गया है। द्वारचार की रस्म के दौरान जयमाल स्टेज से लगभग 50 मीटर दूर बैठे लोगों के बीच अचानक गोली चली। दुल्हन के जीजा को लगी गोली बताया गया कि जयमाल स्थल के पास कुछ लोग बैठे थे, जिनमें लोक जन शक्ति पार्टी के नेता पुरुषोत्तम सक्सेना के साथ आए बाउंसर भी शामिल थे। इसी दौरान बाउंसर से चली गोली सीधे दुल्हन के जीजा गौरव सक्सेना को जा लगी। गौरव, शिव संत सक्सेना के पुत्र और शमशाबाद के बाजार कला के निवासी हैं। गोली लगते ही गौरव लहूलुहान होकर गिर पड़े, जिससे वैवाहिक स्थल पर चीख-पुकार मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। नेता और बाउंसर भीड़ के बीच भागे वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाला बाउंसर और पुरुषोत्तम सक्सेना भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। परिजनों ने घायल गौरव को तुरंत निजी वाहन से फर्रुखाबाद के अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला और कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भट्टी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है और मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। पुलिस ने बुंदेलखंड हाईवे पर दबोचा शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग करने वाले बाउंसर उरई निवासी पुरुषोत्तम सक्सेना के साथ आए थे। पुरुषोत्तम सक्सेना दूल्हे जय सक्सेना के पिता बजरंग दल के नेता प्रदीप सक्सेना का भनैज दामाद है। जो उरई में प्रापर्टी डीलर का काम करता है और वर्तमान में चिराग पासवान की पार्टी लोक जन शक्ति का राष्ट्रीय महासचिव है। पूर्व में वह भाजपा का प्रदेश मंत्री भी रह चुका है। गुरुवार को देर रात घटित घटना के बाद सभी भाग निकले थे। जिन्हें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर बुंदेलखंड हाईवे पर दबोच लिया था। शादी में 100 बाराती पहुंचे थे जानकारी के अनुसार, वधु सोनी पुत्री स्वर्गीय राधेश्याम सक्सेना की शादी थी। सोनी के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। परिवार में उसके चार भाई—बलबीर सक्सेना, रघुवीर सक्सेना, रमेश और करन—तथा दो बहनें आरती और सोनी हैं। शादी में लगभग 100 बाराती, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे, पहुंचे थे। इसी दौरान चली गोली से गौरव नामक युवक घायल हो गया, जो वधु की बहन आरती का देवर बताया गया है। घायल कानपुर के न्यू सिटी अस्पताल में भर्ती घटना में गोली लगने से घायल हुए गौरव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। किंतु उसकी आंत में गोली फंसे होने के कारण कानपुर रेफर किया गया था। जहां से डॉक्टरों ने गौरव को कानपुर के न्यू सिटी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका ऑपरेशन होना है। हालांकि परिजनों ने शांति से विवाह की शेष रस्में पूरी कराईं और सुबह दुल्हन सोनी को सकुशल विदा कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प के पास जंग जारी रखने के लिए 7 दिन:1 मई से पहले अमेरिकी संसद की मंजूरी जरूरी, पार्टी के 10 सांसद विरोध में
    Next Article
    डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी, 4 की मौत:मुरादाबाद में हादसा, संभल से भात न्योतने आया था परिवार; 13 लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment