Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:तीन साल तक किया शोषण, आरोपी को भेजा गया जेल

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र की एक युवती का परिचय क्षेत्र के ही ग्राम बुधेली निवासी सुधाकर से हुआ था। आरोप है कि सुधाकर ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसका विश्वास जीत लिया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी पिछले तीन वर्षों से अलग-अलग स्थानों पर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि जब भी वह शादी के लिए दबाव बनाती, आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल हाल ही में जब युवती ने शादी के लिए जोर दिया, तो आरोपी ने अपने वादे से पूरी तरह मुकरते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। उसने पीड़िता को मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। आरोपी के इस बदले हुए व्यवहार से आहत होकर युवती ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। गुरुवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी सुधाकर के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सुधाकर को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती की शिकायत पर दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में नवरात्र नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:भक्तों ने पूजा-अर्चना की, कन्याओं का पूजन करके उपहार दिए
    Next Article
    इटावा में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन:पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, मधुबन वाटिका में दिखा उत्साह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment