Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी की जिद पर प्रेमी ने 2 टुकड़े किए:बुलंदशहर में सिर और धड़ अलग-अलग फेंका, 13 साल छोटे प्रेमी के साथ रहना चाहती थी

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका के दो टुकड़े कर दिए। सिर और धड़ अलग-अलग जगह फेंक दिए। 8 दिन से पुलिस सिर कटी महिला की लाश की शिनाख्त में लगी थी। आज दो आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया गया। हत्या में आरोपी के दोस्त ने भी उसका साथ दिया। पहले खेत में बीयर पार्टी की फिर बलकटी से महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। मामला नरसेना थाना क्षेत्र के घुघरावली रजवाहे का है। हादसे से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… नरसेना थाना क्षेत्र में 8 दिन पहले 15 मार्च को खेत में एक महिला का सिर कटा शव मिला था। पुलिस ने 300 मीटर की दूरी पर सिर भी बरामद कर लिया था। आसपास के लोग इकट्‌ठा हुए, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। महिला के हाथ में बबली नाम का टैटू मिला था, लेकिन इससे भी पहचान में मदद नहीं मिली। पुलिस ने खुलासे के लिए टीमों का गठन किया। 20 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए तो दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी विकास (27) और उसके दोस्त अमन को गिरफ्तार किया तो घटना का खुलासा हुआ। मरने वाली महिला बबली (40) थी, जो दिल्ली की रहने वाली थी। पति दिल्ली में आरोपी के साथ काम करता था आरोपी विकास ने बताया कि बबली का पति अजय कुमार मेरे साथ दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में काम करता था। उससे दोस्ती होने के बाद कई बार उसके घर आना-जाना होने लगा। यहां अजय की पत्नी बबली से जान-पहचान हुई और नजदीकियां बढ़ीं। कुछ दिन तक सब सही रहा इसके बाद बबली मेरे साथ रहने की जिद करने लगी थी। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। मैंने अपने दोस्त अमन को पूरी बात बताई और महिला को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। शराब पीने के बाद फिर हुआ झगड़ा मैं और अमन पहले ही अपने घर से कुछ दूर गेहूं के खेत पर पहुंच गए। यहां पहले हमने शराब पी फिर बबली को मिलने के लिए बुलाया। वह जब मिलने आई तो उसे भी शराब पिलाई। उसने फिर से साथ रहने की जिद करनी शुरू कर दी। इसके बाद मैंने बलकटी निकाली और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। बाइक से अपने-अपने घर चले गए दोनों महिला का धड़ वहीं छोड़ दिया और सिर को कुछ दूरी पर फेंक दिया। इसके बाद हम दोनों बाइक से अपने-अपने घर चले गए। बलकटी को छिपा दिया था। इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई बलकटी और वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर था एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया की आरोपी विकास महिला के पति के साथ मैक्स हॉस्पिटल में सफाई का काम करता था। इस दौरान उसका महिला के घर आना-जाना हुआ। आरोपी युवक अविवाहित था और महिला से 13 साल छोटा था। दोनों का अफेयर हुआ तो महिला शादी करने और साथ रहने का दबाव बनाने लगी। इसके बाद आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। महिला की पहचान न हो सके इसलिए सिर को दूर फेंका था। इसमें उसने अपने दोस्त का भी साथ लिया। आज दोनों की गिरफ्तारी हो गई है। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल, दो तमंचे, दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। यह खबर भी पढ़ें…. ------------------------------------ चंदौली में ससुर बोले- SDM दामाद जन्मजात नपुंसक:झूठ बोलकर शादी की, एसडीएम बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा चंदौली में SDM दिव्या ओझा के पिता ने अपने SDM दामाद अनुपम मिश्रा पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। कहा- झूठ बोलकर शादी की गई। वह जन्मजात नपुसंक है। बेटी जब इसपर सवाल उठाती तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। दहेज में 20 करोड़ मांगने का भी आरोप लगाया। पिता ने दामाद पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान चोरी का खुलासा:दो इनवर्टर, एक बैटरी सहित आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार
    Next Article
    मत्स्य निरीक्षक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार:शाहजहांपुर में एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, टेंडर के लिए मांगी थी घूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment