Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के बाद दहेज में 10 लाख मांगे:सोने के गहने और हीरे की अंगूठी मांगी, दुल्हन ने विदाई से किया इनकार

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज में विदाई के समय दूल्हा पक्ष ने दहेज में 10 लाख रुपए, पांच तरह के सोने के गहने और हीरे की अंगूठी की मांग रख दी। इस मांग को पूरा करने में असमर्थ पिता रिश्तेदारों के सामने गिड़गिड़ाता रहा। यह देख दुल्हन ने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। बेटी का हौसला देख पिता ने आरोपितों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी है। ठाकुरगंज के बालागंज स्थित मरी माता मंदिर के पास रहने वाले विनोद सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। विनोद ने बेटी की शादी उत्तराखंड के नैनीताल के तल्लीताल निवासी राकेश भरद्वाज के बेटे आदित्य से तय की थी। रविवार रात लाल मस्जिद के पास स्थित एक मैरिज लॉन में शादी समारोह आयोजित था। रात में मुस्कान और आदित्य की शादी संपन्न हो गई। पीड़ित पिता के मुताबिक, सोमवार सुबह विदाई के समय दूल्हे आदित्य, उसके पिता राकेश और उसकी मौसी ने दहेज में 10 लाख रुपये, पांच प्रकार के सोने के गहने और हीरे की अंगूठी की मांग कर दी। विनोद ने बताया कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने किसी तरह पैसों का इंतजाम किया था। आर्थिक तंगी के कारण वह ज्यादा दहेज की मांग पूरी करने में सक्षम नहीं थे। वह दामाद, समधी और मौसेरी सास के सामने मिन्नतें करते रहे लेकिन आरोपितों ने रिश्तेदारों के सामने अभद्रता और गाली-गलौज की। साथ ही दहेज न मिलने पर शादी तोड़ने की धमकी भी दी। विदाई का इंतजार कर रही मुस्कान ने जब पिता की गिड़गिड़ाने की आवाज सुनी तो वह रिश्तेदारों के बीच पहुंच गई। उसने पति और ससुर को खरी-खोटी सुनाई और उनके साथ जाने से मना कर दिया। दुल्हन के इस फैसले पर रिश्तेदारों ने भी वर पक्ष का विरोध किया। बेटी का साहस देखकर विनोद सिंह ने आरोपितों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी। आम्रपाली पुलिस चौकी इंचार्ज राज बहादुर सिंह ने बताया कि इंगेजमेंट में दी गई अंगूठी टूटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 8 लाख से ज्यादा बरीक्षा में दिया पीड़ित पिता ने बताया कि 18 नवंबर 2025 को बरीक्षा की रस्म हुई थी। वर पक्ष की मांग पर उन्होंने दामाद को 8 लाख 11 हजार रुपये, चांदी के बर्तन समेत अन्य कीमती सामान दिया था। शादी के बाद भी वर पक्ष का व्यवहार बदल गया और अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में अवैध मीट दुकानों पर छापा:6 दुकानें कराया बंद, कार्रवाई देख कई संचालक भागे
    Next Article
    अनंत नगर योजना के प्लॉट का रजिस्ट्रेशन कल से:लखनऊ में 498 भूखंड के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे, लॉटरी से आवंटन होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment