Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'शादी के बाद सपना चौधरी पर बंदिशें लगीं':हरियाणवी सिंगर बोला-वीर साहू ने बैन किए थे 8 कलाकार; डांसर की पोस्ट-आई डोंट बिलिव इन रिवेंज

    14 hours ago

    2

    0

    मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उसके पति वीर साहू के बीच चल रहे विवाद के बीच नई कहानी सामने आई है। सपना के साथ कई हिट परफॉर्मेंस देने वाले हरियाणवी सिंगर ने दावा किया कि शादी के बाद वीर ने सपना पर 8 कलाकारों के साथ काम करने पर बैन लगा दिया था। हरियाणवी सिंगर ने अपनी पहचान जाहिर न होने की शर्त पर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वीर ने हिदायत दी थी कि इन कलाकारों से दूर रहे। बिंदास डांस के लिए मशहूर सपना पर बंदिशें लगी, जिससे उसकी जिंदकी में एकदम बदलाव आया। करीबी सिंगर ने दावा किया है कि शादी से पहले सपना चौधरी ने उनके साथ 8 गाने किए। लेकिन शादी के बाद कभी काम नहीं किया। हरियाणा के 8-9 कलाकारों को सपना के लिए बैन कर दिया था, ये वो कलाकार थे, जिनके साथ सपना अक्सर ज्यादा काम करतीं थी। हालांकि सिंगर ने इन कलाकारों के नाम साझा नहीं किए। सपना इस तरह के बंधन को पसंद नहीं करती थीं। सपना इसका जिक्र भी करती थीं, लेकिन उनका घरेलू मसला होने के चलते उन्होंने भी थोड़ी दूरियां बना लीं। बेटे के जन्मोत्सव में भी सपना चौधरी का ही कॉल उनके पास आया था। जिसके कारण वे कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां भी वीर साहू हरियाणवी कलाकारों की उस लिस्ट को देखकर ज्यादा खुश नहीं थे। हालांकि सपना ने कभी मारपीट व दूसरी बातों का कभी जिक्र नहीं किया था। सपना लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहीं स्टोरी अब जानिए सपना चौधरी-वीर साहू का पोस्ट वॉर… पोस्ट पर फैन दे रहे तीखे रिएक्शन… पढ़िए, पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट में क्या कहा… रिश्ते का मजाक बनाया: सपना चौधरी के एक फैन ने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा- मजाक बना रखा है रिश्ते का, रीलबाजी के चक्कर में। अब रिश्ता निभाना नहीं जानते तो जोड़ते ही क्यों हो। आने वाली पीढ़ी क्या सीखेगी आपसे। सपना का दिमाग खराब: चौधरी नितिन नाम के फैन ने लिखा- स्टेज डांस से शुरू किया और फिर वीर साहू से शादी की, फिर बिग बॉस तक का सफर तय कर आपका दिमाग खराब हो गया है। तुमसे और उम्मीद भी क्या जा सकते हैं। वीर शांत स्वभाग का व्यक्ति: विक्की ढांडा ने लिखा- वीर साहू बहुत ही शांत स्वभाव में रहता है। सामाजिक आदमी है, पशु-पक्षियों से बहुत प्यार करता है। आपका खुद का नजरिया बदल चुका है। आपसी मन-मुटाव को दूर करके एक हो जाओ। उसी में खुशी है, दुनिया में कोई किसी से संतुष्ट नहीं है, यह भी एक सत्य है। अब जानिए दो दिन पहले कोर्ट में सपना ने क्या कहा था… नजदीकी सूत्रों ने बताईं दोनों के बीच मतभेद की चार वजह… ग्राफिक्स में सपना और वीर के बारे में जानिए… ----------------- सपना-वीर साहू विवाद के ये खबरें भी पढ़ें…. फैमिली-डिस्प्यूट के बीच सपना चौधरी ने पति पर जताया प्यार:रील बनाकर लिखा- मन्ने तेरे पै मर लेन दें; 2 दिन पहले कोर्ट से सिक्योरिटी मांगी सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की 4 वजह:डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल, पहली एनिवर्सरी पर दिखी थी दूरी; कोर्ट ने दूर रहने का कहा हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मारपीट के बाद ससुराल छोड़ा:कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी
    Click here to Read more
    Prev Article
    उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी:मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की
    Next Article
    वैभव सूर्यवंशी तीसरे मैच में भी फेल, 21 रन बनाए:ट्राई सीरीज में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 266 रन का टारगेट दिया, सूर्यांश-विपराज की फिफ्टी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment