Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शशांक त्रिपाठी बने अयोध्या के नए जिलाधिकारी:निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की मिली जिम्मेदारी

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अयोध्या के जिलाधिकारी रहे शशांक त्रिपाठी का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, बाराबंकी के जिलाधिकारी रहे शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। शशांक त्रिपाठी इससे पहले पड़ोसी जनपद बाराबंकी में जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। IIT कानपुर से शिक्षित त्रिपाठी ने यूपीएससी 2015-16 परीक्षा में अखिल भारतीय 5वीं रैंक हासिल कर आईएएस सेवा में स्थान पाया था। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने सीतापुर में सहायक मजिस्ट्रेट, रायबरेली में जॉइंट मजिस्ट्रेट और गोंडा में मुख्य विकास अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इसके अलावा वे मुख्यमंत्री के विशेष सचिव भी रह चुके हैं। बाराबंकी में जिलाधिकारी रहते हुए शशांक त्रिपाठी ने कई नवाचारी पहल कीं। वर्ष 2025 में छात्राओं को एक दिन के लिए डीएम बनाकर उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया। वहीं, जलभराव और साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर वे स्वयं सड़कों पर उतरकर निरीक्षण करते नजर आए, जिससे उनकी सक्रिय और संवेदनशील कार्यशैली की झलक मिली। वहीं, निखिल टीकाराम फुंडे को पिछले वर्ष 16 अप्रैल को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य कराए। 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण से लेकर राम मंदिर में राम दरबार की स्थापना जैसे कार्यों में उनकी अहम भूमिका रही। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता की समस्याओं को निष्पक्ष रूप से सुनकर समाधान करने की दिशा में भी प्रभावी कार्य किया। निखिल फुंडे की कार्यशैली और विकास कार्यों के चलते उन्होंने अयोध्या में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे उनके अनुभव का लाभ प्रदेश स्तर पर मिल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ​गोण्डा में गर्मी चलते स्कूलों के समय में बदलाव:कक्षा 1 से 8 तक सुबह 7:00 से 12:00 तक स्कूलों का संचालन
    Next Article
    बाराबंकी को नया जिलाधिकारी मिला:ईशान प्रताप सिंह संभालेंगे जिले की कमान, साल 2017 बैच के अधिकारी हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment