Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में दिनदहाड़े चोरी, घर से जेवर-नकदी गायब:खेत गए परिवार के लौटने पर मिला खुला दरवाजा और बिखरा सामान

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के इटहिया गांव में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने उस समय घटना को अंजाम दिया, जब घर के सभी सदस्य खेत में मकई की रखवाली करने गए हुए थे। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। गांव निवासी कमलेश कुमार सोमवार सुबह अपने परिवार के साथ खेत में मकई की रखवाली के लिए गए थे। शाम करीब चार बजे जब पूरा परिवार घर लौटा, तो उन्होंने घर का दरवाजा खुला पाया। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात तथा नकदी गायब थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बदला चौराहा चौकी प्रभारी को भी मामले की जानकारी दी गई, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित कमलेश कुमार के अनुसार, चोर घर से सोने की अंगूठी, पायल, झुमकी, नथनी, टीका सहित लगभग 5,000 रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि यह चोरी दोपहर करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच हुई, जब घर पूरी तरह से खाली था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि घटना वाले दिन गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया था, जिसे इससे पहले किसी ने नहीं देखा था। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और वे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में आरएसएस का पद संचलन:विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों का लोगों ने किया स्वागत
    Next Article
    आजमगढ़ के ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराग पाण्डेय बने एसडीएम:इंटरव्यू में पूछा गया सवाल, मेरठ में दंगों के कारण कौन शायर शिफ्ट हुआ था भोपाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment