Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में राप्ती नदी में दो बच्चियों की डूबकर मौत:नहाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, घर से 500 मीटर दूर मिला शव

    4 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दुखद घटना में राप्ती नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। नहाते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर गांव निवासी धर्मराज की 11 वर्षीय बेटी अंशिका और छोटकउ की 13 वर्षीय बेटी गुलशन मंगलवार दोपहर घर के पास टहलते हुए राप्ती नदी के किनारे पहुंच गईं। गांव से लगभग 500 मीटर दूर बह रही नदी में दोनों बच्चियां नहाने के लिए उतर गईं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। दोनों आपस में सहेलियां थीं। घटना के समय नदी के आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने बच्चियों को डूबता देख शोर मचाया और गांव में सूचना दी। परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर सोनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि राप्ती नदी में कटान के कारण दोनों बच्चियों के परिवार बीते कई वर्षों से नदी के दूसरी ओर खेतों में अस्थायी आशियाना बनाकर रह रहे हैं। नदी घरों के काफी पास होने के कारण बच्चों का अक्सर नदी किनारे जाना लगा रहता है। बच्चियां परिजनों को बिना बताए नदी तक पहुंच गई थीं, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मृतक अंशिका अपने तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, और परिवार का पालन-पोषण उसका बड़ा भाई मजदूरी करके करता है। इस घटना से परिवार पर गहरा दुख छा गया है।इस दुखद हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में घर में घुसकर युवती की चाकू से हत्या:दिनदहाड़े वारदात, आरोपी शादी के लिए बना रहा था दबाव
    Next Article
    आगरा में भीषण गर्मी से राहत को पानी का छिड़काव:नगर निगम ने प्रमुख सड़कों और चौराहों पर वाटर स्प्रिंकलर से किया छिड़काव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment