Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शारदा नहर में तीन ट्रेनी सिपाही डूबे, दो को बचाया:एक सिपाही पानी के तेज बहाव में बहा, नहाते समय हुआ हादसा

    5 hours ago

    2

    0

    हरदोई में रविवार को शारदा नहर में नहाते समय तीन प्रशिक्षु सिपाही डूब गए। यह घटना टड़ियावां थाना क्षेत्र के रसूलापुर के पास हुई। नहर के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण तीनों सिपाही अचानक डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से दो प्रशिक्षु सिपाहियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, तीसरा सिपाही गौरव उर्फ राजन नहर के तेज बहाव में लापता हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तीनों प्रशिक्षु सिपाही बाजार से लौटते समय परइठा पुल के पास नहर में नहाने उतरे थे। उन्होंने पुष्टि की कि दो सिपाहियों को बचा लिया गया है, जबकि लापता सिपाही गौरव की तलाश जारी है। लापता सिपाही की तलाश के लिए एसडीआरएफ (SDRF) टीम को बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नहर के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य को तेज कर दिया गया है। लापता सिपाही की तलाश के लिए ड्रोन और रस्सियों का उपयोग कर लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में कारसेवकों पर गोली किसने चलवाई थी?:पूर्व IAS बोले- 90 फीसदी फैसले राजनीतिक होते हैं; अखिलेश को भी जवाब दिया
    Next Article
    एटा पुलिस कप्तान ने 177 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए फैसला लिया, नए तैनाती स्थल के लिए पुलिसकर्मी रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment