Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शॉर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग, VIDEO:फतेहपुर में परिवार बाल-बाल बचा, 20 हजार के कपड़े-गहने राख

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार शाम करीब 6 बजे नेशनल हाईवे पर एक चलती कार में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। यह घटना भारतपुर NH-19 के पास, थरियांव थाना क्षेत्र में हुई। कार कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गई। कार में सवार एक परिवार खागा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। कार में सुनीता, उनका बेटा, बेटी और ड्राइवर मौजूद थे। जैसे ही गाड़ी से धुआं निकलता दिखा, ड्राइवर ने तुरंत वाहन रोक दिया। सभी लोग फुर्ती से कार से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरी कार धू-धूकर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस दौरान कार में रखे करीब 20 हजार रुपये के कपड़े, एक सोने की चेन और लगभग 25 हजार रुपये नकद भी जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पीड़ित महिला सुनीता ने बताया कि अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद सभी ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बैसाखी पर सामाजिक एकता, सम्मान समारोह:ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल ने किया आयोजन
    Next Article
    महराजगंज सदर विधानसभा में समाजवादी पार्टी बनी पहली पसंद:दूसरे नंबर पर बनी भाजपा, जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment