Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीराम पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता पर FIR:केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह ने कहा- सपा की सनातन और हिंदुत्व के खिलाफ साजिश

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में भगवान श्रीराम, माता कौशिल्या और जानकी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति भगवान श्रीराम और माता कौशल्या को लेकर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करता नजर आ रहा है। जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में सपा के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल एक कार्यक्रम के दौरान मंच से आपत्तिजनक बयान देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। पढ़िए पूरा मामला… हरपालपुर थाना क्षेत्र में 27 मार्च को सपा के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल पर एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में आरोप है कि एक सार्वजनिक सभा के दौरान सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी की। आरोप यह भी है कि उन्होंने वाल्मीकि रामायण का संदर्भ देते हुए भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और भीड़ को भड़काने का प्रयास किया। इस बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा भगवान श्रीराम और माता कौशिल्या के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का दावा किया जा रहा है। कुछ लोग वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान सपा नेता के रूप में कर रहे हैं। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सामाजिक संगठनों में आक्रोश वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश फैल गया। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वीडियो के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बन रहा है और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इस बयान से सपा का कोई लेना-देना नहीं- आनंद समाजवादी पार्टी सांसद आनंद भदौरिया ने सपा नेता यदुनंदन लाल द्वारा भगवान राम के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी पर कहा, वो समाजवादी पार्टी में किसी भी पद पर नहीं हैं। हम उनके बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उनके इस बयान से समाजवादी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। हम प्रभु श्री राम को मानने वाले लोग हैं। महर्षि वाल्मीकि, तुलसीदास जी से भी ज्ञानी- एसपी सिंह वहीं सपा नेता यादुनंदन लाल की भगवान राम पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने प्रतिक्रिया दी। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि- यह सपा की सनातन और हिंदुत्व के खिलाफ साजिश है। वो केवल मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण, तुष्टिकरण, संतुष्टिकरण के लिए करते हैं। वाल्मीकि जी की रचना पर किसी ने कभी कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन आज समाजवादी पार्टी का प्रदेश जनरल सेक्रेटरी इतना विद्वान हो गया है कि महर्षि वाल्मीकि, तुलसीदास जी से भी ज्ञानी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश जनरल सेक्रेटरी को इतना ही शौक है, तो इस्लाम और कुरान शरीफ पर करके दिखाएं। उन्हें पता चल जाएगा। सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया- वीडियो की जांच के बाद हरपालपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की सगाई:रिंग पहनाकर गले लगे, 'चल प्यार करेगी...' गाने पर जमकर नाचे; VIDEO यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हो गई है। संभल में गुरुवार रात साढ़े 9 बजे एसपी बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। फिर एक-दूसरे का हाथ थामा और हवा में लहराकर खुशी का इजहार किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में प्रेमी युगल कुएं में कूदे:मां की डांट से नाराज किशोरी कूदी, बचाने प्रेमी भी उतरा; दोनों सुरक्षित बचे
    Next Article
    महापौर डॉ. उमेश गौतम कन्या पूजन में शामिल:बरेली में देवी स्वरूप कन्याओं का लिया आशीर्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment