Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले में सुनवाई टली:आज संशोधन पत्रों पर जवाब दाखिल करना था, हाईकोर्ट अब 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा

    3 hours ago

    1

    0

    श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में शनिवार को होने वाली सुनवाई टल गई। हाईकोर्ट में दाखिल संशोधन पत्रों पर सुनवाई होनी थी। लेकिन जवाब दाखिल न करने की बजह से सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट अब इस मामले में 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा। वहीं आगरा में दबी प्रतिमाओं के मामले पर भी सुनवाई नहीं हुई। संशोधन पत्रों पर करना था जवाब दाखिल श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में दाखिल वादों पर शनिवार को कोर्ट में सुनवाई होनी थी। इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जवाब दाखिल करने का समय 28 मार्च दिया था। लेकिन समय पर जवाब दाखिल न होने पर कोर्ट ने अब अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल दे दी है। सुनवाई के बाद आ सकता था अहम फैसला श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को अगर संशोधन पत्रों पर जवाब दाखिल कर दिया जाता तो संभावना थी कि कोई अहम निर्णय कोर्ट दे सकती थी। लेकिन समय से जवाब दाखिल न करने के कारण आज फिर सुनवाई टल गई। अब कोर्ट ने अगली डेट 10 अप्रैल दी है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 13 अप्रैल की डेट लगी है जिससे संभावना है कि हाईकोर्ट में एक बार फिर सुनवाई टलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गड्ढों से परेशान लोगों ने सड़क पर लगाए पौधे:बदहाल सड़कों के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    कुशीनगर डायलिसिस यूनिट में नए मरीजों का इलाज रुका:145 मरीज इंतजार में, 20 नई मशीनों की मांग भेजी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment