Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली मंडी में सरकारी चबूतरों पर अवैध कब्जा:व्यापारियों की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं, गेहूं क्रय केंद्र प्रभावित

    2 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुड़ मंडी में सरकारी चबूतरा नंबर एक और दो पर एक स्थानीय व्यापारी द्वारा कथित तौर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों का आरोप है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह मामला शामली की गुड़ मंडी का है, जहां चबूतरा संख्या एक और दो पर एक प्रभावशाली व्यापारी ने अपना सामान रखकर कब्जा कर रखा है। व्यापारियों के अनुसार, उक्त व्यापारी की दुकान मंडी के अंतिम छोर पर है, लेकिन उसने अन्य दुकानों के सामने और किसानों के उपयोग के लिए छोड़ी गई जगह पर भी वर्षों से कब्जा जमा रखा है। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए उचित व्यवस्था का अभाव इस कब्जे के कारण केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्रों को भी जगह की कमी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से आने वाले किसानों को अपनी फसल रखने और धूप से बचने के लिए छांव में बैठने में भी परेशानी होती है। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए उचित व्यवस्था का अभाव है। नाम न छापने की शर्त पर व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने मौखिक रूप से कई बार उच्च अधिकारियों को इस स्थिति से अवगत कराया है। हालांकि, कथित दबंग व्यापारी के प्रभाव के चलते आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस संबंध में जब मंडी सचिव की अनुपस्थिति में मौजूद अधिकारी कुलदीप मलिक और रोबिन से बात की गई, तो उन्होंने किसी भी कब्जे से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह किसानों का सामान रखने और व्यापारियों द्वारा अपनी जगह का उपयोग करने की जगह है, न कि किसी एक व्यक्ति का निजी स्थान।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया से भागी 3 लड़कियों को GRP प्रयागराज ने रोका:घर से नाराज होकर नासिक जा रही थीं, छिवकी स्टेशन पर पकड़ा, परिजनों को सौंपा
    Next Article
    फूलपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, समाधान दिवस ठप:जमकर की नारेबाजी, FIR न होने और अभद्र व्यवहार पर भड़के अधिवक्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment