Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में युवक के सिर पर गोली मारकर हत्या:घर वालों ने नेशनल हाईवे 1 घंटे जाम किया, CO बोले- जाम नहीं हटाया तो उल्टा मुकदमा लिख दूंगा

    9 hours ago

    1

    0

    शामली में 24 साल के लड़के की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस बीच परिजनों और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक हुई। करीब 1 घंटे तक हाईवे जाम रहा। घर वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस बीच सीओ ने एक युवक से कहा कि डोंट आर्ग्यू विथ मी, अब एक्सप्रेस-वे जाम नहीं होगा, अगर हुआ तो मैं उल्टा मुकदमा लगा दूंगा। इसके बाद लोग भड़क गए। 1 घंटे बाद एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे उनके आश्वासन पर जाम खोला गया। इस बीच हाईवे पर करीब 1 किमी तक दोनों साइड वाहनों की कतार लग गई। पूरा मामला कांधला थाना क्षेत्र का है। पहले दो तस्वीरें देखिए विस्तार से पढ़िए पूरी खबर… खंद्रावली के रहने वाला आशु एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में काम करता था। करीब 8 किमी दूर वर्मा मार्केट में बाइक से रोज जाता था। घर में पिता वीरेंद्र किसानी का काम करते हैं। एक बहन की शादी हो गई है, जबकि दो बहनें और एक छोटा भाई है। परिवार की जिम्मेदारी आशु पर ही थी। शुक्रवार शाम को रोज की तरह काम खत्म करके आशु घर के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर घर वालों ने तलाश शुरू की। घर से करीब 3 किमी दूर हाईवे किनारे सड़क किनारे शव मिला और वहीं पास में बाइक पड़ी थी। घर वालों को लगा कि किसी हादसे में आशु की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ खुलासा चचेरे भाई अनुज ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो उसमें युवक के सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई। हत्या की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों में रोष फैल गया। घर वालों के साथ करीब 500 लोग सुबह 8 बजे खंद्रावली पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। घर वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ कैराना सीओ हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन परिजन बिना कार्रवाई के जाम हटाने को तैयार नहीं थे। परिवार के साथ बहस करते दिखे अधिकारी इसके बाद सीओ ने जाम न हटाने पर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने जाम न हटाने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह दी। उनका एक परिवार के सदस्य के साथ बहस करने का वीडियो सामने आया है। इसमें वह युवक से कहते हैं कि डोंट आर्ग्यू विथ मी। इस पर लड़का कहता है हमें कम से कम एप्लीकेशन लिखने का टाइम तो मिलना चाहिए। सीओ की धमकी पर भड़के लोग इसके बाद सीओ ने धमकी देते हुए कहा कि मैं कार्रवाई का आश्वासन दे रहा हूं, लेकिन अब एक्सप्रेस-वे जाम नहीं होगा। अगर हुआ तो मैं उल्टा आप लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दूंगा। इस पर लोगों का गुस्सा बढ़ गया। सीओ और भीड़ के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कुछ समय के लिए माहौल बहुत बिगड़ गया। करीब 3 किमी तक 150 से ज्यादा वाहन फंसे इस बीच हाईवे पर वाहनों की कतार बढ़ती जा रही थी। करीब 1 किमी तक 150 से ज्यादा वाहन दोनों साइड से जाम में फंस गए। इसमें स्कूल की गाड़ियां भी फंसी रहीं। इसके बाद एडिशनल एसपी अमित शुक्ला मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांति से समझाकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर जाम खोला गया निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने पर परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। चचेरे भाई अनुज ने बताया कि आशु परिवार का सहारा था। पिता किसानी करते हैं। आशु की कमाई से ही घर चल रहा था। उसकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कैराना क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। --------------- यह खबर भी पढ़ें… असम-राइफल्स के जवान ने की हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई बुलेट; बलिया में ससुराल की बारात में डांस कर रहा था; FIR दर्ज बलिया में बारात में डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने के आरपार हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चा अपनी पड़ोस में आई बारात में आया हुआ था। आरोपी सुनील यादव, असम राइफल्स में सिपाही है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाभी को देख वरमाला फेंक भागा दूल्हा:आगरा में शादी के दौरान विवाद, महिला बोली-ये मेरा पति है, दुल्हन की दूसरे युवक से शादी हुई
    Next Article
    सफाईकर्मी से मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी:बुलंदशहर में घर से गोबर उठाने का दबाव बनाने पर हुआ विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment