Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में मेले में युवक की गोली मारकर हत्या:परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरपुर में एक मेले के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने तलवा माजरा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि मेले में मामूली कहासुनी के बाद युवक को निशाना बनाकर गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। गुस्साए परिजनों ने युवक के शव को सड़क पर रखकर तलवा माजरा में जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चार नई सड़कों के लिए 22.94 करोड़ स्वीकृत:ललितपुर के वन क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार होगा निर्माण
    Next Article
    शाहजहांपुर में तोड़ी गईं शहीद प्रतिमाएं फिर लगीं:नगर आयुक्त-महापौर ने माल्यार्पण कर किया नमन, मुख्यमंत्री ने दिए थे निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment