Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में लव ट्रायएंगल में युवक की हत्या:युवती का दूसरा प्रेमी निकला मास्टरमाइंड

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड युवती का दूसरा प्रेमी निकला। यह घटना शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के खंद्रावली गांव की है। मृतक युवक की पहचान खंद्रावली निवासी आशु के रूप में हुई है, जो शामली में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर काम करता था। शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने आशु की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आशु की मौत का कारण सिर में गोली लगना बताया गया। घटना के बाद परिजनों ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने मृतक आशु के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की गहन जांच के दौरान पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आई। जांच में पता चला कि प्रेम त्रिकोण और पुरानी रंजिश इस हत्या का मुख्य कारण थी, और युवती का दूसरा प्रेमी ही इस वारदात का सूत्रधार था। इस कत्ल की पटकथा बहुत पहले ही लिखी जा चुकी थी। मृतक आशु अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम करता था, लेकिन इसी प्रेम कहानी में एक और किरदार था शंकर जो शाहपुर के मोहल्ला गड़रियान का रहने वाला है, वह भी उसी युवती पर नजर रखता था। रिश्ता उलझा हुआ था। शंकर उस युवती की बुआ के लड़के का दोस्त था। आशु और शंकर एक-दूसरे को पहले से जानते थे। कुछ महीने पहले, इसी प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें आशु ने शंकर की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। शंकर ने उस अपमान को अपनी हार नहीं, बल्कि दुश्मनी की शुरुआत मान लिया और अपने अपमान का बदला लेने के लिए अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर एक घातक साजिश रची, जिसमें उसने आशु को मारने का प्लान बनाया और उसकी शाम को घर जाते वक़्त गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आकाश की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार काम कर रही है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शाम एक-एक कॉल आया था, जिसमें एक हरियाणा निवासी व्यक्ति ने प्रत्यक्षदर्शी के रूप में बताया था कि एक के एक्सीडेंट हो गया है। इसमें एक युवा घायल हुआ है। तत्काल इस अस्पताल में भिजवाया जाए। इसके बाद PRV ने मौके पर पहुंचकर उसे देखा तब वह बेहोशी की हालत में था, जिसे शामली अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, लेकिन घटना में ट्विस्ट जब आया जब पोस्टमार्टम में पता चला कि उसके सर में गोली लगी है। इसमें मुकदमा पंजीकृत किया गया और जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि आशु का गांव के ही लड़की से पिछले कुछ महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष है और उस लड़की की बुआ मुजफ्फरनगर के शाहपुर में रहती है। यहां पर उसकी बुआ के लड़के का दोस्त भी उसे प्रेम करता है और इसी बात को लेकर शंकर और आशु में पहले झगड़ा हुआ था। आशु ने शंकर की पिटाई कर दी थी जिसे शंकर क्षुब्ध था और उसने आशु को करने का मन बना लिया था। वह तमंचा लेकर आए थे और जहां पर आशु काम करता था वहीं से उसे चेस किया और हमारी चौकी से कुछ दूरी पर ही उसे रोककर सामने से गोली मार दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET परीक्षा के लिए पुलिस बल को ब्रीफ किया गया:बुलंदशहर में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
    Next Article
    मेरठ के टॉपर्स से मिलेंगी अखिलेश यादव:लखनऊ में करेंगी सम्मानित, सरधना विधायक अतुल प्रधान छात्रों को लेकर रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment