Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिल्पा शेट्‌टी ने बनारसी लस्सी पी:बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, मां विंध्‍यवासिनी को चुनरी चढ़ाई; बोलीं- मैं सौभाग्यशाली हूं

    5 hours ago

    1

    0

    फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 2 दिन काशी में रहीं। वह बुधवार को मां सुनंदा शेट्टी के साथ पहुंची। रात 10 बजे ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचीं। शिल्पा ने मास्क लगाकर मां के साथ गेट नंबर- 4 से मंदिर में एंट्री की। यहां बाबा का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद शिल्पा ने कहा- मैं सौभाग्यशाली हूं कि हर साल बाबा के दर्शन होते हैं। करीब एक घंटे तक वह मंदिर में रहीं। इसके बाद गुरुवार को मिर्जापुर गईं। जहां विंध्यवासिनी माता को चुनरी चढ़ाई। फिर वापस काशी लौट आईं। यहां एक साड़ी की दुकान पहुंचीं। वहां बनारसी साड़ी देखी। शिल्पा को 4 बनारसी साड़ी पसंद आईं। जिन्हें उन्होंने खरीद लिया। इसके बाद उन्होंने लस्सी पी। बोलीं- विंध्यवासिनी धाम बहुत अच्छा बन रहा शिल्पा शेट्‌टी बुधवार शाम को अपनी मां सुनंदा शेट्‌टी के साथ काशी पहुंची। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद शयन आरती में शामिल हुईं। करीब एक घंटे तक वह मंदिर में रहीं। इसके बाद होटल चली गईं। गुरुवार सुबह वह कार से मिर्जापुर गईं। यहां शिल्पा ने मां के साथ विंध्यवासिनी माता के दर्शन किए। गर्भगृह में लगभग 15 मिनट तक विशेष पूजा अर्चना की। माता को चुनरी चढ़ाई। उन्होंने निर्माणाधीन कॉरिडोर देखा। कहा कि माता का धाम काफी बढ़िया बन रहा है। यहां आकर मुझे और मेरी मां को बहुत शांति मिली। शिल्पा ने 4 बनारसी साड़ियां खरीदीं, लस्सी पी गुरुवार दोपहर शिल्पा शेट्टी अपनी मां के साथ ताज होटल आ गईं। यहां आराम किया। शाम को उन्होंने होटल में लस्सी मंगाकर पी। शिल्पा शेट्टी शाम साढ़े 5 बजे शिवपुरी स्थित सुद्धिपुर के हुनरिया केंद्र में एक कपड़े की दुकान पर पहुंची। वहां उन्होंने 4 बनारसी साड़ियां खरीदीं। कारीगरों से उनकी बुनाई की बारीकियों की जानकारी ली। शिल्पा शेट्टी ने कहा कि बनारसी साड़ियों की पहचान पूरी दुनिया में है। उन्होंने साड़ी की फोटो खींची और साड़ी के साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद वह ताज होटल से सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची। जहां से रात 8:20 बजे फ्लाइट से मुंबई रवाना हो गईं। शिल्पा ने फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड डेब्यू किया 8 जून, 1975 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मीं शिल्पा शेट्टी ने 10वीं क्लास में ही मॉडल बनने का सपना देख लिया था। एग्जाम के बाद जब छुट्टियां शुरू हुईं तो पैसे जोड़कर शिल्पा ने अपना एक पोर्टफोलियो बनवाया। फिल्म मैगजीन में शिल्पा शेट्टी की बड़ी सी तस्वीर छपी थी। जिसमें शिल्पा के फिल्मों में आने की अनाउंसमेंट थी। ये मैगजीन उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हर शख्स के पास पहुंचा करती थी। इसी तस्वीर की बदौलत वीनस मूवीज प्रोडक्शन ने शिल्पा को फिल्म बाजीगर में कास्ट कर लिया। इस सिलसिले में अब्बास-मस्तान ने शिल्पा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि फिल्म बाजीगर, हॉलीवुड फिल्म ए किस बिफोर डाइंग की रीमेक है। ये सुनते ही शिल्पा बोल पड़ीं, नहीं मैं किस नहीं करूंगी। इस पर डायरेक्टर ने उन्हें समझाया कि आपको किस नहीं करना। आपको बस एक रोल प्ले करना है। शाहरुख खान आपके साथ होंगे। फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने सीमा चोपड़ा का बेहतरीन रोल निभाकर बॉलीवुड डेब्यू किया। शिल्पा के सितारे इस कदर बुलंदी पर थे कि फिल्म बाजीगर में उनका गाना देखकर समीर मल्कान ने फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994) में उन्हें कास्ट कर लिया। फिल्म सुपरहिट रही और शिल्पा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जानी लगीं। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- काशी में प्रिंसिपल रोए, बरेली में बच्चों संग नाचे टीचर, यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की कशिश, बाराबंकी की अंशिका टॉपर यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे जारी हुआ। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। दोनों को 97.83% अंक मिले। 97.50% अंकों के साथ बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर 97.33% अंकों के साथ सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा रहीं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    3000 श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत, राम मंदिर में बने AC वेटिंग रूम
    Next Article
    धीरेंद्र शास्त्री के सामने रेलिंग तोड़ने लगे भूत-प्रेत:चीखते-चिल्लाते मंच तक पहुंचे, प्रयागराज में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment