Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शुकतीर्थ में 2 मई से मोरारी बापू की रामकथा:मुजफ्फरनगर में 9 दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु जुटेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ (शुक्रताल) में 2 मई से 10 मई तक विश्वविख्यात संत मोरारी बापू के श्रीमुख से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। यह बापू की 977वीं रामकथा होगी, जबकि शुकतीर्थ में उनका यह छठा आगमन है। कथा का शुभारंभ 2 मई को सायं 4 बजे से होगा, वहीं शेष दिनों में कथा प्रातः 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। शहर के रुड़की रोड पर एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि इस कथा का उद्देश्य मानव जीवन का आत्म-उत्थान और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार बताया गया है। शुकतीर्थ वही पावन भूमि है, जहां महर्षि शुकदेव ने राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा का प्रथम श्रवण कराया था, जिससे इस स्थान का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। कथा के मुख्य यजमान गुजरात मूल के एनआरआई चेतन भाई होंगे, जो वर्तमान में युगांडा में निवासरत हैं। इस आयोजन में भारत के साथ-साथ अमेरिका, इंग्लैंड, केन्या समेत कई देशों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार कथा पूरी तरह निःशुल्क और पारमार्थिक है, जिसमें किसी प्रकार का चंदा नहीं लिया जाएगा। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल एसी पंडाल, शुद्ध पेयजल, भोजन प्रसाद, चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस, अग्निशमन व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग की व्यापक व्यवस्था की गई है। साथ ही, गंगा स्नान, गंगा परिक्रमा और भव्य गंगा आरती का भी विशेष आयोजन रहेगा। आयोजकों का दावा है कि लाखों श्रद्धालु इस दिव्य कथा का हिस्सा बनेंगे और शुकतीर्थ एक बार फिर वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित होगा। प्रेस वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, सत्यप्रकाश रेशु, प्रदीप जिंदल, दिलीप पुनेवाला सहित कई गणमान्य लोगों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेल्थरा रोड विधानसभा सीट पर सपा बनी पहली पसंद:भाजपा से धनंजय कन्नौजिया, बसपा से बब्लू प्रधान पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    सभी नगर निकायों से पास करा रहे निंदा प्रस्ताव:नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर बोर्ड विपक्ष को घेरने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment