Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षकों ने TET के विरोध में मशाल जुलूस निकाला:सरकार से TET वापस लेने की मांग, 3 मई को लखनऊ में बड़े आंदोलन की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज शहर में सोमवार शाम शिक्षक संगठनों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस सोरों गेट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रभुपार्क पहुंचा। इसमें शिक्षक संगठनों के साथ अन्य सामाजिक संगठनों के 150 से अधिक लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी व्यक्त की। शिक्षकों का आरोप है कि TET की वर्तमान व्यवस्था उनके हितों के विपरीत है और इससे योग्य अभ्यर्थियों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से इस परीक्षा को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रभुपार्क में पहुंचकर शिक्षकों ने एक सभा आयोजित की। इसमें उन्होंने TET के विरोध में अपना पक्ष रखा और आगे की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। शिक्षकों ने घोषणा की कि 3 मई को लखनऊ में TET के विरोध में एक बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के शिक्षक शामिल होंगे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती और TET को वापस नहीं लेती है, तो इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा। उन्होंने सरकार से शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और जल्द समाधान निकालने की अपील की, अन्यथा आंदोलन के उग्र होने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संत सेन महाराज की जयंती पर ललितपुर में शोभायात्रा:नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
    Next Article
    डीआईजी अयोध्या ने सुलतानपुर में अंबेडकर जयंती की सुरक्षा जांची:बोले- ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी जल्द किया जाएगा सार्वजनिक, जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment