Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिकोहाबाद में रेलवे पुलिया बंद करने पर विरोध:10 गांवों के आवागमन पर संकट, ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित ग्राम पंचायत असुआ क्षेत्र के ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन द्वारा पुलिया संख्या-77 का रास्ता बंद करने की तैयारी का विरोध किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि इस पुलिया के बंद होने से करीब दस गांवों के हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। ग्रामीणों के अनुसार, यह पुलिया पिछले कई वर्षों से लगभग दस गांवों के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग रही है। यह रास्ता छात्र-छात्राओं के स्कूल-कॉलेज जाने, किसानों के खेतों तक पहुंचने और पैतृक जमीनों पर कृषि कार्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि रेलवे प्रशासन इसे बंद करता है, तो हजारों लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने बताया कि बीते 3 मई को रेलवे अधिकारियों ने पुलिया बंद करने की कार्रवाई शुरू की थी। इस पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने फिलहाल दो दिन का आश्वासन देकर काम रोक दिया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि दो दिन बाद पुलिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इस सूचना के बाद से क्षेत्र में रोष है। फ्लाईओवर बनाकर वैकल्पिक मार्ग दिया जाए क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिया बंद होने से बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ेगा। किसानों के कृषि कार्य बाधित होंगे और रेलवे लाइन के दोनों ओर स्थित खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। यह स्थिति ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या उत्पन्न करेगी। समस्त क्षेत्रवासियों ने स्टेशन मास्टर से मांग की है कि इस जनसमस्या को गंभीरता से लिया जाए और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आवागमन के लिए स्थायी रास्ता उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीणों ने सुझाव दिया है कि या तो पुलिया का रास्ता यथावत चालू रखा जाए अथवा ऊपर से फ्लाईओवर बनाकर वैकल्पिक मार्ग दिया जाए। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ पक्का डामर रोड है जो शिकोहाबाद मुख्यालय से जुड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के रास्ता बंद किया गया, तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में डूब रही 3 लड़कियों को बचाया:मुंडन संस्कार के बाद नहाते समय गहरे पानी में गईं, नाविकों ने बचाया
    Next Article
    मुरादाबाद में मामूली विवाद पर हमला, चार घायल:पड़ोसियों के बीच लोहे की सरियों से मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment