Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहीद पथ पर आग का गोला बनी कार:मड़ियांव में धू-धूकर जला राशन गोदाम, लखनऊ में 24 घंटे में 8 जगह लगी आग

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 24 घंटे में 8 अलग-अलग जगहों पर आग लगी। शहीद पथ पर एक चलती कार आग का गोला बन गई। गाड़ी में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मड़ियांव इलाके में एक राशन गोदाम जल गया। इससे लाखों को राशन और बारदान जलकर राख हो गया। हजरतगंज में प्रयागराज टावर और पराग दूध डेयरी प्लांट में जल गए। इससे पहले तालकटोरा इलाके में झुग्गी-झोपड़ी में आग लगी। आग की सभी घटनाओं को विस्तार से पढ़िए… 1. राशन गोदाम में भीषण आग: मड़ियांव इलाके में गुरुवार को राशन गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। तेज लपटें और धुआं 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया-आग लगते ही गोदाम के कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक आग बुझती गोदाम में रखा लाखों का राशन और बारदान जलकर राख हाे गया। लोगों ने खुद संभाली कमान केशव नगर की संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ियों को अंदर तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे आग बुझाने में शुरुआती देरी हुई और लपटें तेजी से फैलती चली गईं। आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या सिलेंडर लीक की वजह से हादसा हुआ। 2. पराग डेयरी में लोहे के एंगल को काटते समय उठी चिंगारी: हजरतगंज थाना क्षेत्र में पराग डेयरी परिसर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग लोहे के एंगल को काटते वक्त उठी चिंगारी से लगी। जिसके बाद उसने अपनी गिरफ्त में डीजल पाइप को ले लिया। देखते देखते आग परिसर में फैल गई। ठेकेदारों ने पहले आग को खुद से कंट्रोल करने की कोशिश की, नहीं बुझने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां तैनात रहीं। फायर स्टेशन अधिकारी राम कुमार सिंह के मुताबिक प्रखर नाम के व्यक्ति को स्क्रब का काम दिया गया था। काम के दौरान अचानक डीजल पाइप में आग लग गई, जिससे तेजी से लपटें फैल गईं। हालांकि समय रहते दमकल टीम ने हालात को नियंत्रित कर लिया। घटना के दौरान मीडिया कर्मियों को परिसर में जाने से रोक दिया गया। वहीं, हूटर बजाते हुए थार गाड़ी से कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जिनकी गाड़ी पर एक्सपायरी विधानसभा पास लगा हुआ था। 3. प्रयागराज टावर में लगी आग: हजरतगंज की सरयू वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने स्थित प्रयागराज टावर में अचानक आग लग गई। करीब 7 मंजिला इस टावर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शाम करीब 6 बजे बिल्डिंग के अंदर से पहले धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में फायर अलार्म बजने लगा, जिसके बाद ऑफिस में मौजूद लोग घबराकर तुरंत बाहर की ओर भागे और बिल्डिंग खाली कर दी। प्रयागराज टावर के ग्राउंड फ्लोर पर IDFC फर्स्ट बैंक का लोन सेंटर संचालित है, जबकि पहले फ्लोर पर टाइम्स ऑफ इंडिया, दूसरे फ्लोर पर नवभारत टाइम्स और तीसरे फ्लोर पर टाइम्स नाऊ का दफ्तर है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन एक गाड़ी बिल्डिंग के गेट पर ही बिजली के तारों के मकड़जाल में फंस गई। करीब आधे घंटे तक गाड़ी वहीं फंसी रही, जिससे आग बुझाने में देरी हुई। 4. विकास नगर में बैंक के बेसमेंट में लगी आग: विकासनगर स्थित मामा चौराहा के पास अजीत टावर बिल्डिंग के बेसमेंट में गुरुवार को सुबह 6 बजे अचानक आग लग गई। आग स्टेयरकेस के नीचे रखे कबाड़ में भड़की, जिससे पूरे बेसमेंट में धुआं भर गया। आग लगने की वजह से बेसमेंट में रखा कबाड़ का सामान जल गया। सूचना मिलते ही इंदिरा नगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगआग के कारण बेसमेंट में धुआं भर गया था, जिसे दमकल टीम ने दरवाजे खोलकर वेंटिलेशन के जरिए बाहर निकाला। अजीत टावर के ग्राउंड फ्लोर पर एसबीआई बैंक संचालित है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर आवासीय फ्लैट हैं। फायर टीम की मुस्तैदी से बैंक और अपार्टमेंट पूरी तरह सुरक्षित बचा लिए गए। 5. खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग: रजनीखण्ड पावर हाउस के सामने स्थित एक पार्क में एक समारोह आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम के दौरान रात करीब 12 बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही आलमबाग अग्निशमन केंद्र से एक फायर टैंकर मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया। 6. झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग: तालकटोरा क्षेत्र के जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास झुग्गी-झोपड़ियों में रात करीब डेढ़ बजे आग लगने की सूचना मिली। आग तेजी से फैल रही थी और आसपास की झोपड़ियां भी चपेट में आने का खतरा था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में आलमबाग से दो फायर टैंकर मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दो तरफ से आग बुझाने का अभियान शुरू किया और करीब 30 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर टीम की तत्परता से आग को आसपास की झोपड़ियों तक फैलने से रोक लिया गया। दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 7. शहीद पथ पर कार आग का गोला बनी: लखनऊ के शहीद पथ के पास चलती कार में शाम को आग लग गई। कार सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से कार पूरी तरह जल कर लोहे के ढांचे में तब्दील हो गई। 8. एयर फोर्स स्टेशन मेमौरा में लगी आग: बंथरा स्थित एयर फोर्स स्टेशन मेमौरा के भीतर दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। यहां गार्डन एरिया में सूखी घास में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही एफएसओ धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने बाउंड्री वॉल के सहारे सीढ़ी लगाकर और पंपिंग के जरिए कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझा दिया। वहीं, दूसरी घटना खसरवारा के पास सड़क किनारे झाड़ियों व घास-फूस में दोपहर बाद करीब 3:30 बजे हुई। इस स्थान पर भी आग लगने की सूचना मिलते ही सरोजनी नगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर नियंत्रण पा लिया। …………………………………… यह खबरें भी पढ़िए… 1. लखनऊ की टॉपर न्यूरोलॉजिस्ट बनकर जिंदगी बचाना चाहती हैं:10वीं में अद्रिजा-आरोही बनीं टॉपर, 96.17% नंबर मिले; 6 घंटे की रेगुलर पढ़ाई की यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। लखनऊ में अद्रिजा चौरसिया और आरोही सिंह ने टॉप किया है। दोनों एलपीसी (LPS एसपी सिंह ग्रुप) राजाजीपुरम बी-ब्लॉक की छात्राएं हैं और प्रदेश के टॉप-10 में भी जगह बनाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर 2.यूपी बोर्ड 12वीं में सुभान अली लखनऊ के टॉपर:आरची सिंह दूसरे नंबर पर रहीं, 89.17% जिले का रिजल्ट; पिछले साल से 8% ज्यादा यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। सुभान अली ने जिला टॉप किया है। उन्हें 95% नंबर मिले हैं। वे एसकेडी अकादमी राजाजीपुरम के छात्र हैं। दूसरे नंबर पर एलपीएस राजाजीपुरम की आरची सिंह हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूधिया की बेटी ने इंटरमीडिएट में किया जिला टॉप:राजमिस्त्री का बेटा दूसरे और किसान का बेटा तीसरे स्थान पर रहा
    Next Article
    श्री जी सरकार मित्र मंडल ने कराया सामूहिक विवाह:संगठन के वार्षिक उत्सव पर हुआ कार्यक्रम, हर साल होता है कीर्तन का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment