Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:शादी से इनकार पर जबरन दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखीमपुर जिले की रहने वाली पीड़िता ने रोजा थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि न्यू चर्च कॉलोनी निवासी आशीष सिंह उसे शादी का झांसा देकर अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया था। वहां उसने दस दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने जब आशीष से शादी करने को कहा, तो उसने पैसों की कमी का बहाना बनाया और रोजा आकर शादी करने का आश्वासन दिया। रोजा पहुंचने के बाद भी आशीष शादी से टालमटोल करता रहा और अंततः उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि 22 मार्च को आरोपी आशीष उसके घर आया और जबरन कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 8 माह की गर्भवती की हत्या:पिटाई और 5 लाख दहेज मांग का आरोप, 14 माह पहले हुई थी शादी
    Next Article
    सबूतों के अभाव में पति की हत्या में पत्नी बरी:बॉयफ्रेंड भी दोषमुक्त हुआ, आगरा कोर्ट ने फैसला सुनाया; कुल्हाड़ी से काटने का आरोप था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment