Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में निर्माणाधीन मैरिज हॉल का लिंटर गिरा:हादसे में 3 मजदूर घायल, प्राइवेट अस्पताल में कराया गया इलाज

    15 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक निर्माणाधीन मैरिज हॉल का लिंटर गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। यह घटना शनिवार दोपहर जलालाबाद थाना क्षेत्र के याकूबपुर स्थित फर्रुखाबाद-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर गंगा चिकित्सालय के पास हुई। हादसे के वक्त लिंटर डालने का काम चल रहा था। जानकारी के अनुसार, मैरिज हॉल का निर्माण कार्य कुछ समय से चल रहा था। शनिवार दोपहर अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया, जिससे तेज आवाज हुई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लिंटर डालते समय नीचे शटरिंग का काम भी जारी था। मलबे में दबने से तीन से चार मजदूर घायल हो गए, जिन्हें बाद में स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मैरिज हॉल के मालिक एक निजी अस्पताल के डॉक्टर हैं। उन्होंने मामले को दबाने की कोशिश करते हुए घायल मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजने के बजाय अपने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, पुलिस को इसकी भनक लग गई और टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल स्टाफ से पूछताछ की। जलालाबाद थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग का लिंटर गिरा है और तीन से चार मजदूर मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि, एक घायल मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो पुलिस के बयान से विरोधाभासी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप हो रहा था या नहीं। मीडियाकर्मियों के मौके पर पहुंचने पर मालिक ने जानकारी साझा करने के बजाय नाराजगी जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा के गजरौला में निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा:ब्राह्मण सभा ने निकाली यात्रा, भाजपा जिला महामंत्री ने किया शुभारंभ
    Next Article
    विंध्याचल मंदिर में ड्यूटी पर तैनात PRD जवान की मौत:अचानक सीने में उठा दर्द, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment