Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में महिला पुलिस ने निकाली स्कूटी रैली:नवरात्रि पर्व पर महिला अधिकारियों ने संभाली सुरक्षा की कमान

    10 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार शाम महिला पुलिस बल ने एक स्कूटी रैली निकाली। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें मुख्य रूप से एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भवरे सहित कई महिला पुलिस अधिकारी शामिल हुईं। यह रैली नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुजरी। इसका उद्देश्य 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112 और 181 की जानकारी दी। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि जनपद में महिला सुरक्षा के लिए निरंतर पेट्रोलिंग, एंटी-रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा उपायों के प्रति प्रशिक्षित किया जा रहा है। रैली के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में कुएं में गिरने से छात्र की मौत:परिजनों ने पुलिस पर खदेड़ने का आरोप लगाया, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
    Next Article
    गोरक्षक बोले- ड्राइवर ने जानबूझकर फरसा वाले बाबा को कुचला:नागालैंड नंबर वाला कंटेनर क्यों छिपा रही पुलिस, सीसीटीवी से खुलेगा राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment