Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में कंपाइन से कुचलकर महिला की मौत:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में खेत पर कंपाइन से कुचलकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 64 वर्षीय मनोरमा पांडेय के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह घटना रोजा थाना क्षेत्र के सरही गांव की है। मनोरमा पांडेय का गांव के ही अशफाक उर्फ राना से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मृतका के बेटे विपिन के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे अशफाक ने फोन कर फसल काटने की धमकी दी और उन्हें खेत पर बुलाया। जब आरोपी खेत पर फसल काटने पहुंचे, तो मनोरमा पांडेय ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। विपिन का आरोप है कि आरोपियों ने एक बार कंपाइन चलाकर फसल बर्बाद कर दी। इसके बाद उनकी मां कंपाइन के सामने खड़ी हो गईं और कहा कि अगर दोबारा कंपाइन चलाई तो उन्हें उनके ऊपर से होकर गुजरना होगा। तभी आरोपियों ने कंपाइन उनके ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कंपाइन लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने किसी लड़के से मनमाफिक तहरीर लिखवाकर एफआईआर दर्ज की और मामले को हादसा बताकर आरोपियों का साथ दे रही है।परिजनों ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की मृतका के बेटे का आरोप है कि आरोपियों ने मेरे खेत पर हत्या की और फिर उनका शव खींचकर अपने खेत में ले जाने लगे। मां का दुप्पटा और उनके तंबाकु मेरे ही खेत में पड़ी मिली। आरोप है कि मां ने कुछ समय पहले आरोपियों से दस हजार रुपये लिए थे। रुपये लेने के बाद मां ने रुपये वापस भी कर दिए थे। फिर भी आरोपी उनसे रुपये मांग रहे थे। रुपये नही देने पर वो लोग धमकी दे रहे थे और उन्होंने फसल काट ली। उनसे जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। उनसे कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। अगर उनका कोई पुराना विवाद है तो उसके साक्ष्य मांगे जाएंगे। उन्होने कहा कि परिवार अगर कोई आरोप लगा रहा है तो उसकी भी जांच कराइ जाएगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों को अगवा करने वाले तीन बदमाशों की मौत:गुड़गांव से ऑटो चालक और मासूमों को उठाया, सीबीगंज में टैंकर से टकराकर बोलेरो के उड़े परखच्चे
    Next Article
    'प्रबंधक झूठा आरोप लगाकर सस्पेंड कर रहे':लखनऊ में माध्यमिक शिक्षकों का प्रदर्शन, बोले- चयन आयोग ने हमें असुरक्षित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment