Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में फर्जी GST फर्मों से 2 करोड़ की चोरी:गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 2000 रुपए का सिम खरीदकर बनाया था फर्जी फर्म

    6 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करोड़ों की कर चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज कुमार यादव के रूप में हुई है, जो देवरिया जिले का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी जीएसटी फर्मों के जरिए रिटर्न दाखिल कर टैक्स चोरी करता था। यह मामला नवंबर 2025 में रोजा थाने में दर्ज हुआ था, जिसमें करीब 2 करोड़ रुपये की कर चोरी का आरोप है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि पंकज इस मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को मोहम्मदी पुल स्थित जीएसटी कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया। इस मामले की गहन जांच के लिए एसपी द्वारा विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। पूछताछ में पंकज ने बताया कि उसने करीब 7-8 महीने पहले 2000 रुपये में एक प्री-एक्टिव सिम कार्ड खरीदा था। उसी सिम के इंटरनेट से ईमेल आईडी बनाकर उसने कई फर्जी जीएसटी फर्मों के रिटर्न दाखिल किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने “प्रमोद एंटरप्राइजेज”, “सचिन ट्रेडर्स”, “दीपक एंटरप्राइजेज” और “यश एंटरप्राइजेज” जैसी फर्मों के नाम पर फर्जी रिटर्न फाइल किए। वह ट्रकों के फर्जी विवरण के आधार पर जीएसटी पोर्टल पर डेटा अपलोड करता था और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ दिलाता था। जांच में यह भी सामने आया कि गाजियाबाद निवासी राजेश उसे ट्रकों की जानकारी उपलब्ध कराता था, जबकि दिल्ली की रचना फर्जी जीएसटी बिल तैयार कर भेजती थी। थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया- फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की कर चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटाखे से लगी आग, लाखों का सामान जला:गरीब परिवार की बेटी की शादी का सामान राख, 8 मई को आनी है बारात
    Next Article
    आगरा पुलिस ने लौटाए 304 खोए मोबाइल फोन:तीन महीने में पाई सफलता, 1.02 करोड़ थी कीमत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment